Move to Jagran APP

ट्विनिंग ड्रेस में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए दीपिका रणवीर, देखें वायरल वीडियो

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बॉलीवुड की फेमस जोडियां में से एक हैं। दोनों पर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फनी वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं। अब रविवार को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sun, 23 May 2021 09:32 PM (IST)Updated: Sun, 23 May 2021 09:32 PM (IST)
ट्विनिंग ड्रेस में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए दीपिका रणवीर, देखें वायरल वीडियो
Deepika Ranveer spotted at Mumbai airport in twinning dress. photo source @viralbhayani instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बॉलीवुड की फेमस जोडियां में से एक हैं। दोनों पर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फनी वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं। कोरोना वायरस के भयावह रूप के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से दोनों लंबे वक्त से मुंबई से बाहर थे। लेकिन अब वो मुंबई आ गए हैं। उन्हें रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

loksabha election banner

उनकी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ओवरसाइज्ड हुडी और डार्क ब्लू कलर की पैंट पहने नजर आ रही हैं। तो वहीं रणवीर सिंह ऑल ब्लैक ड्रेस में दिख रहे हैं। साथ ही दोनों कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन भी करते दिख रहे हैं। दीपिका-रणवीर की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बात कर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही करीब खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म साल 1983 में वर्ल्ड कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कपिल देव की बायोपिक है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म कपिल देव की पत्नी रोमी देवी का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं।

इसके अलावा रणवीर सिंह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'सर्कस' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। साथ वो फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ अहम रोल में दिखाई देंगे।

वहीं फिल्म '83' के अलावा दीपिका पादुकोण शाहरूख खान और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान में लीड एक्ट्रेस के किरदार में नजर आने वाली हैं। साथ ही शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.