Move to Jagran APP

Deepika Padukone ने Ranveer Singh को लिखा- हाय डैडी! इशारा कहीं और तो नहीं है?

Deepika Padukone And Ranveer Singh दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को एक मैसेज किया है जिसके बाद फैंस दीपिका के प्रेग्नेंट होने के कयास लगा रहे हैं।

By Mohit PareekEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 10:43 AM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 10:43 AM (IST)
Deepika Padukone ने Ranveer Singh को लिखा- हाय डैडी! इशारा कहीं और तो नहीं है?
Deepika Padukone ने Ranveer Singh को लिखा- हाय डैडी! इशारा कहीं और तो नहीं है?

नई दिल्ली, जेएनएन। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के ट्रेंडिंग कपल में से एक हैं। दोनों स्टार्स हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं और कई बार प्रेग्नेंसी से जुड़ी खबरों के लिए भी उन्होंने हेडलाइंस क्रिएट की है। इस बार भी मामला कुछ ऐसा ही है, इस बार तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने खुद अटकलों का बाजार गर्म कर कर दिया है। दरअसल, दीपिका पादुकोण का रणबीर सिंह को भेजा गया मैसेज प्रेग्नेंसी की खबरों की ओर इशारा कर रहा है।

loksabha election banner

दरअसल, दीपिका और रणवीर ने अपने चैट सेशन में यह मैसेज किया है। हाल ही में एक्टर रणवीर कपूर इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे, इस दौरान उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक कमेंट किया, जिसकी वजह से लोग कयास लगा रहे हैं। इस दौरान दीपिका ने रणवीर को लिखा, 'हाय डैडी।' इसके साथ ही उन्होंने एक वेविंग इमोजी के साथ ही, एक बेबी इमोजी और हार्ट इमोजी भी भेजी। इसके बाद रणबीर ने भी कमेंट किया और लिखा, 'हाय बेबी'। इसके बाद से लोग सोच रहे हैं कि दीपिका और रणबीर प्रेग्नेंट तो नहीं है ना...

 

View this post on Instagram

From Ranveer's live Deepika : Hi daddie 👶 Oh my god are you thinking of what I'm thinking 😭😭😭 من لايف رانو ديبيكا : هاي دادي (بابا) متخيلين يلي براسي ؟؟😭😭😭😭😭اخخخخ ديبيكا ممكن تكون حامل يا جماعة #deepveer #deepikapadukone #ranveersingh #deepveernews

A post shared by We are deepveer news fan page (@deepveer.news) on

इसी बीच एक्टर अर्जुन कपूर का कमेंट और भी खास बन गया है और उन्होंने भी सोशल मीडिया यूजर्स की तरह ही प्रेग्नेंट होने की ओर इशारा किया। उन्होंने लिखा, 'बाबा, भाभी आपको कुछ देने वाली हैं।' अब तीनों स्टार्स के कमेंट उधर ही इशारा कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दीपिका और रणबीर ने प्रेग्नेंट होने को लेकर कई जानकारी दी है, यह सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

From Ranveer's live Arjun kapoor : bhabhi is gonna give you one تعليق ارجون كابور : زوجة أخي ستجلب لك واحد ( بيبي) 😭😭😭😭😭😭😭😭 #deepikapadukone #ranveersingh #deepveernews #deepveer

A post shared by We are deepveer news fan page (@deepveer.news) on

बता दें कि जल्द ही दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं और फिल्म में भी दोनों का किरदार पति-पत्नी का होगा। फिल्म का नाम है 83, जिसमें रणवीर सिंह कपिल देव और दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी के रूप में दिखाई देंगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.