जब वर्कआउट करते हुए कुछ यूं मस्ती करने लगीं दीपिका पादुकोण, देखें वीडियो
Deepika Padukone Workout दीपिका पादुकोण का एक वर्कआउट वीडियो सुर्खियों में हैं जिसमें एक्ट्रेस एक्सरसाइज करते करते मस्ती करने लगती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी फैशन और फिटनेस पर खास ध्यान देती हैं। अक्सर फैशन और फिल्मों के लिए खबरों में रहने वाली दीपिका पादुकोण अभी फिटनेस वर्कआउट को लेकर खबरों में आ गई हैं। दरअसल, दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें उनका वर्कआउट एक फनी मोमेंट में बदल जाता है।
इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण की फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दीपिका वर्कआउट के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। अब उनके इस वीडियो को काफी पंसद किया जा रहा है, जिसमें यासमीन और दीपिका मस्ती कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में दिख रहा है कि दीपिका पादुकोण जिम में एक रस्सी से एक्सरसाइज कर रही हैं और उनकी एक्सरसाइज के साथ पीछे खड़ी उनकी ट्रेनर डांस करने लगती हैं।
उसके बाद ट्रेनर को देखकर दीपिका पादुकोण हंसने लगती हैं और वो भी ट्रेनर के साथ में डांस करने लगती हैं। उसके बाद दीपिका पादुकोण डांस करते हुए एक्सरसाइज करती हैं, जो काफी फनी है। जिम में दीपिका की ये फनी एक्सरसाइज काफी चर्चा में है। खास बात ये है कि यह वीडियो सुबह 6 बजे का है। इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्रेनर ने लिखा है- 'वीकेंड मोटिवेशन! मजे करना भी जरूरी है। दीपिका पादुकोण कड़ी मेहनत और साथ ही मजे करने का सटीक मिलाप है। 6 बजे की सुबह यादगार बना दी।'
बता दें कि दीपिका पादुकोण अक्सर अपने जिम वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। उनके वीडियो और तस्वीरों से लगता है कि दीपिका फैशन के साथ साथ अपनी फिटनेस का भी खास ख्याल रखती हैं। अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण छपाक के बाद अब फिल्म 83 में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके पति रणवीर सिंह भी होंगे। रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे और दीपिका कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाएंगी।