Move to Jagran APP

शादी के बाद पहली बार इस फिल्म में साथ नजर आएंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

भारत के पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप की कहानी पर आधारित फिल्म 83 में Ranveer singh कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 14 May 2019 06:32 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 09:08 AM (IST)
शादी के बाद पहली बार इस फिल्म में साथ नजर आएंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
शादी के बाद पहली बार इस फिल्म में साथ नजर आएंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

नई दिल्ली, जेएनएन। Ranveer singh और Deepika Padukone की शादी पिछले साल काफी चर्चा में रही। दोनों ने पिछले साल इटली में शादी की थी और इसके बाद मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया था। अब दोनों को लेकर जो खबर आ रही है उससे रणवीर ही नहीं बल्कि दीपिका के फैंस भी खुश हो जाएंगी। 

loksabha election banner

जी हां, दीपिका पादुकोण जो कि रणवीर सिंह की रियल लाइफ में पत्नी हैं वो रील लाइफ में भी अब रणवीर सिंह की पत्नी बनने जा रही हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जानकारी मिली है कि, दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में रणवीर सिंह की पत्नी की अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इससे पहले भी कई फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया है लेकिन दोनों को एक साथ पर्दे पर अभी तक शादी के पहले देखा गया था। अब दोनों को शादी के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखा जा सकेगा। 

आपको बता दें कि, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने ''गोलियों की रासलीला - रामलीला'', ''पद्मावत'' और ''बाजीराव मस्तानी'' फिल्मों में साथ काम किया है और दोनों की जोड़ी को इन फिल्मों में काफी पसंद भी किया गया। खबरों के मुताबिक दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 के लिए फाइनल कर लिया गया है। 

भारत के पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप की कहानी पर आधारित फिल्म 83 में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। दीपिका की बाकी आने वाली फिल्म की बाद करें तो वे इन दिनों फिल्म छपाक की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

फिल्म छपाक, एसिड सर्वाइवर की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हैं जिसके चेहरे पर तेजाब से हमला कर दिया गया था। दीपिका पादुकोण की ये भूमिका लक्ष्मी अग्रवाल नामक पीड़ित महिला पर आधारित है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.