Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका को अपने होने वाली पति रणवीर की ये बात पसंद नहीं, फिर भी करेंगी बर्दाश्त

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Thu, 25 Oct 2018 07:40 AM (IST)

    खबर है कि दीपिका और रणवीर मुंबई में ही शादी करेंगे। जबकि कुछ रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने इटली में वेन्यू तय किया है।

    Hero Image
    दीपिका को अपने होने वाली पति रणवीर की ये बात पसंद नहीं, फिर भी करेंगी बर्दाश्त

    अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी जल्द ही होने वाली है। दोनों आगामी 14 और 15 नवम्बर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खास बात यह है कि उनकी शादी से पहले करण के शो कॉफी विद करण की खूब चर्चा हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वजह यह है कि शो के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट गेस्ट के रूप में अाई थीं। इस एपिसोड में आलिया ने जहां अपने और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप पर खुल कर बातें कही है, वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण ने भी रणवीर सिंह को लेकर काफी बातें शेयर की। ऐसे में जब करण ने दीपिका से रणवीर को लेकर रैपिड फायर में एक सवाल किया कि रणवीर कैसे पति साबित होंगे? तो इस पर दीपिका ने फौरन कहा कि वह ममाज बॉय ही रहेंगे। उन्हें पता है। 

    दीपिका ने शो पर मजेदार बात यह भी कही कि उन्हें रणवीर सिंह का लाइफस्टाइल और फैशन समझ नहीं आता, लेकिन फिर भी वह रणवीर की यह एक बात बर्दाश्त करने को पूरी तरह तैयार हैं। चूंकि वह जानती हैं कि इमोशनल स्तर पर रणवीर बेहद खास हैं और वह बेहतरीन इंसान भी हैं।

    दीपिका ने एक और राज यह भी खोला कि उन्होंने माना कि रणवीर बेस्ट किसर हैं। हालांकि आंखों की बात आने पर उन्होंने रणवीर का नाम नहीं बल्कि फवाद खान का नाम ले लिया था। करण ने शो के दौरान कहा कि दीपिका और रणवीर लगभग छह सालों से एक दूसरे के साथ हैं। खबर है कि दीपिका और रणवीर मुंबई में ही शादी करेंगे। जबकि कुछ रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने इटली में वेन्यू तय किया है। 

    यह भी पढ़ें: दिल थामिएगा हुजूर, ठग्स के साथ सुरैय्या आ रही है, देखिए कटरीना के दिलचस्प डांस मूव्स

    अगर दोनों की शादी की बात करें तो सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शादी के लिए दो दिन इसलिए चुने गए हैं, क्योंकि एक दिन दोनों की शादी सिंधी यानि रणवीर सिंह के पारंपरिक अंदाज़ में होगी तो दूसरी तरफ एक दिन दीपिका पादुकोण के ट्रेडिशन के अनुसार होगी। दोनों ने ही अपने पूरे परिधान की प्लानिंग भी उसी अनुसार की है। शादी से जुड़ी एक खबर और यह भी आ रही है कि, पहले खबर थी कि शादी इटली में कुछ खास और क्लोज परिवार के सदस्यों के साथ होगी। लेकिन अब खबर है कि दोनों मुंबई में ही शादी करने वाले हैं। 

    यह भी पढ़ें: इरफ़ान खान को लेकर अाई है खुशखबरी, जल्द होगी वापसी