Move to Jagran APP

रणवीर सिंह को टैग कर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया ये फनी मीम, पति ने दिया मज़ेदार जवाब

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में रणवीर सिंह को टैग करते हुए एक मीम शेयर किया था जो काफी वायरल हुआ था। अब उन्होंने एक और फनी मीम शेयर किया है। Photo-Deepika Insta

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 01:05 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 01:15 PM (IST)
रणवीर सिंह को टैग कर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया ये फनी मीम, पति ने दिया मज़ेदार जवाब
रणवीर सिंह को टैग कर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया ये फनी मीम, पति ने दिया मज़ेदार जवाब

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में रणवीर सिंह को टैग करते हुए एक मीम शेयर किया था जो काफी वायरल हुआ था। इस मीम में एक लड़का और एक लड़की खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं। ये फनी मीम शेयर करते हुए दीपिक ने रणवीर को कहा था कि ‘ये हम हैं’। इस पर रणवीर सिंह ने भी मज़ेदार जवाब दिया था।

loksabha election banner

अब दीपिका ने पति रणवीर सिंह को एक और मीम में टैग किया है। इस फनी में मीम में दो खरगोश नजर आ रहे हैं। दोनों खरगोश सुबह जल्दी उठन की बात कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस मीम में पति को टैग करते हुए लिखा, ‘ये भी हम हैं’। रणवीर ने दीपिका के इस मीम पर भी मज़ेदार जवाब दिया है। एक्टर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हां काफी सही’।

 

View this post on Instagram

Also us!🤦🏽‍♀️😅🤪 @ranveersingh

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

इससे पहले दीपिका ने जो मीम शेयर किया था उसमें दो कार्टून (एक लड़का-एक लड़की) नजर आ रहे थे। उस मीम में दिख रहा था कि लड़के ने अपना खाना खा लिया और लड़की खाना खत्म नहीं कर पा रही है। फिर आगे दिखाया गया है कि कैसे वो लड़की अपना खाना भी लड़के को खिला देती है। इस कार्टून को लेकर दीपिका ने कहा था कि हम भी ऐसे ही हैं, और रणवीर सिंह को इसमें टैग किया था। जिस पर रणवीर ने कमेंट किया था,Hahahahahaha! BASICCC।

 

View this post on Instagram

that’s us...🤷🏽‍♀️ @ranveersingh

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

दोनों की वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म '83' की शूटिंग में बिजी हैं। दीपिका-रणबीर शादी के बाद पहली बार एकसाथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बन रही इस फिल्म में दीपिका, रणवीर सिंह की पत्नी बनेंगी। फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी बनेंगी। फिल्म की लंदन में शूटिंग खत्म हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.