दीपिका हैं इंगेज, किसके साथ, उनकी बहन ने खोला राज़
सच भी है कि पिछले चार सालों से बाजीराव मस्तानी, राम लीला और पीकू से दीपिका को सफलता ही मिल रही है।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अभी कुछ दिनों पहले जब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह छुट्टियां मनाने गए थे तो ख़बरें आए रही थीं कि दोनों ने सगाई कर ली है। चूंकि दीपिका के हाथों में एक अंगूठी भी नजर आ रही थी। खबरें तब अधिक तेज हो गई थीं जब दीपिका और रणवीर के परिवार वालों की आपस में मिलने की ख़बरें आने लगी थीं। यहां तक कि रणवीर ने दीपिका के परिवारवालों के साथ उनके होम टाउन में बात पक्की कर ली है।
यह भी ख़बरें थीं, लेकिन दीपिका ने एक शो के दौरान इस संदर्भ में पूरा राज़ खोला है और उनकी बहन ने भी स्पष्ट किया है कि दीपिका ने सगाई तो की है। मगर वह शक्स रणवीर नहीं हैं। दरअसल एक टीवी शो के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वाकई आपने जो रिंग पहनी है, वो सगाई की है तो दीपिका ने इस बात का हंसते हुए जवाब दिया कि नहीं कोई सगाई नहीं की है लेकिन उनकी बहन जो कि इस शो का हिस्सा थीं, उन्होंने बताया कि सच यह है कि दीपिका तो पिछले चार सालों से इंगेज हैं और उन्होंने किसी इंसान से नहीं बल्कि काम और सक्सेस से सगाई कर ली है। इन चार सालों में उन्होंने काफी काम किया है और उन्हें लगातार सक्सेस भी मिल रहा है। यानी सक्सेस ने उनसे सगाई कर ली है।
सच भी है कि पिछले चार सालों से बाजीराव मस्तानी, राम लीला और पीकू से दीपिका को सफलता ही मिल रही है। बता दें दीपिका पहली बार किसी शो में अपनी बहन के साथ हिस्सा ले रही हैं।