Deepika Padukone ने सोशल मीडिया पर शेयर किया Ranveer Singh के बर्थ डे का केक
रणवीर सिंह अपना 34 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से केक की तस्वीर शेयर की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। रणवीर सिंह अपना 34 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। कल सोमवार को उन्होंने अपनी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इसमें दीपिका खिलखिलाते हुए हंस रही थीं। इस तस्वीर का कैप्शन था, हाई ऑन केक। साथ में दो इमोजी थी और हैशटैग दीपिका पादुकोण और हैप्पी बर्थ डे टू मी लिखा था। अब दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से केक की तस्वीर शेयर की है।
दीपिका ने जिस केक को शेयर किया, वह रेनबो यानी इंद्रधनुष के रंग का केक था। दीपिका का यह केक इतना लजीज है कि वह भी इसे खाना चाह रही हैं। डाइटिंग-साइटिंग की परवाह किए बिना। दीपिका ने अपने पोस्ट का कैप्शन लिखा है, कई बार आपके पास केक होता है और आप उसे खा भी सकते हैं। साथ में तीन इमोजी थीं और हैशटैग बर्थडे ब्वॉयज बर्थडे केक लिखा था। दीपिका ने रणवीर के बर्थ डे की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की थी। यह तस्वीर तब की थी जब रणवीर बच्चे थे। यह फोटो कुछ देर में ही इंटरनेट पर वायरल हो गई।
Sometimes,you can have your cake & eat it too!!!😋🍰🌈 #BirthdayBoysBirthdayCake
फिल्मों की बात करें तो दीपिका और रणवीर कबीर खान की स्पोर्टस ड्रामा 83 में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव और दीपिका उनकी पत्नी रूमी का किरदार निभा रही हैं।