दीपिका पादुकोण ने शेयर की बिखरे हुए बालों में सेल्फी, रणवीर सिंह ने किया ये कमेंट
बॉलीवुड दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की है जिसमें वो अपने बिखरे हुए बालों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। साथ ही तस्वीर को शेयर कर उन्होंने बताया कि वो इसको करने में असफल रहीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर फैंस के साथ अपने फोटोज वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वो अपने बिखरे हुए बालों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
बुरी तरह असफल हुईं दीपिका पादुकोण
इस सेल्फी को अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, वह बाल वाली बात करने की कोशिश की लोग करते हैं और मैं बुरी तरह असफल रही।
रणवीर सिंह ने किया कमेंट
दीपिका की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीर को अब तक (खबर लिखे जाने तक) 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं अभिनेत्री के पति और अभिनेता रणवीर सिंह ने कमेंट कर लिखा, तेरी जुल्फों में खोया रहूं...।
हाल ही में उन्होंने अपनी जर्नी का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में अभिनेत्री कहती हैं कि, आप जानते हैं कि मैं लोगों से ये कहती हूं कि जीवन को आगे बढते रहे और अपना करियर भी आगे बढाते रहें। मुझे लगता है कि मैं भूल गया कि मैं कौन थी, कौन हूं। मैं एक एक्ट्रेस के रूप में अगल हूं औऱ एक व्यक्ति के रूप में अलग हूं। अभिनेत्री ने आगे कहा, अगर में सुई के बराबर भी लोगों को जीवन को बदलने में सक्षम हूं और यदि लोगों को जीवन को सकारात्मक तरीके से बदलती हूं, तो मैं धन्यवाद देती हूं।
दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में
बात अगर दीपिका पादुकोण को वर्कफ्रंट की करें तो वो अभिनेत्री जल्द ही सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान में अभिनेता शाह रुख खान के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म में दीपिका शाह रुख खान के साथ कई धमाकेदार एक्शन सीन करती नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस नाग अश्विन की फिल्म प्रोजेक्ट के, बैजू बावरा, फाइटर, द इंटर्न, गेहराईयां में मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं