...तो इसलिए रैम्प पर साथ चले दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने कहा कि सबसे बड़ी बात है कि हम एक वेलफेयर सोसायटी के लिए साथ आये हैं जिसे एक बड़े परिप्रेक्ष्य में देखना चाहिए।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर कपूर किसी समय रिलेशनशिप में थे। अलग हुए लेकिन पेशेवर तौर पर दोनों में कभी दूरियां नहीं आईं। ‘ब्रेकअप’ के बाद फिल्म तमाशा में काम किया और मुंबई में गुरुवार की रात एक साथ फैशन परेड भी की।
ये फैशन शो शबाना आज़मी के एनजीओ मिजवां के लिए आयोजित किया गया था। इस मौके पर दीपिका पादुकोण ने बताया कि वो मानती हैं कि इस फैशन शो में रैम्प वॉक का मतलब महिलाओं और बच्चों का सशक्तिकरण से भी है। दीपिका ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने से समाज में चेतना निर्माण होता है। मैं बहुत ही उत्साहित हूँ। जैसा कि रनबीर ने कहा। मिजवां में यह मेरा पहली बार रैम्प शो है लेकिन रणबीर कपूर इसके पहले यहां आ चुके हैं। मैंने मेरे करियर का शुभारम्भ एक मॉडल के तौर पर ही किया था लेकिन यह कार्यक्रम और उनके पीछे का उद्देश्य मेरे लिए विशेष था क्योंकि यह मुझे खरा लगा। इसके अलावा मुझे यह जुड़ा हुआ भी लगा। इसके लिए पर्दे के पीछे के लोगों ने कड़ी मेहनत की है। लेकिन इस शो के माध्यम से आप कला और मेहनत को भी देख सकते है।
शो के बाद रणबीर कपूर ने कहा कि सबसे बड़ी बात है कि हम एक वेलफेयर सोसायटी के लिए साथ आये हैं जिसे एक बड़े परिप्रेक्ष्य में देखना चाहिए। तो मेरे लिए मनीष मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण और शबाना आजमी के लिए और उनके साथ वॉक करना सदैव अच्छी बात होती है”। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा आयोजित फैशन में कई सितारों की मौजूदगी दिखी।
यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने साथ में किया रैंप वॉक, एेसा था नजारा