Move to Jagran APP

सबसे महंगी सुपर हीरो फ़िल्म में दीपिका पादुकोण निभाएंगी वंडर वुमन जैसा किरदार?

हिंदी सिनेमा में बहुत कम फ़िल्में ऐसी आयी हैं, जिनमें किसी महिला कलाकार को सुपर वुमन बनाकर पेश किया गया हो। द्रोण में प्रियंका चोपड़ा का करेक्टर सुपर पॉवर से लैस दिखाया गया था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 26 May 2018 05:20 PM (IST)Updated: Mon, 28 May 2018 04:19 PM (IST)
सबसे महंगी सुपर हीरो फ़िल्म में दीपिका पादुकोण निभाएंगी वंडर वुमन जैसा किरदार?
सबसे महंगी सुपर हीरो फ़िल्म में दीपिका पादुकोण निभाएंगी वंडर वुमन जैसा किरदार?

मुंबई। 'पद्मावत' के बाद दीपिका पादुकोण की अगली फ़िल्म का इंतज़ार सभी को है। रणवीर के साथ उनकी शादी की तैयारियों की ख़बरों के बीच फ़ैंस इस बात को लेकर भी उत्सुक हैं कि दीपिका को बड़े पर्दे पर कब और किस रूप में देखेंगे। पक्का कुछ नहीं है, लेकिन सूत्रों के हवाले से जो ख़बर आ रही है, वो वाकई चौंकाने वाली है।

loksabha election banner

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका की सुपर हीरो फ़िल्म के लिए गियर अप हो रही हैं। इस फ्रेंचाइजी के दो भागों की योजना भी तैयार हो चुकी है और ये बॉलीवुड के इतिहास की सबसे महंगी फ़िल्म साबित होने वाली है। सूत्र बताते हैं कि दीपिका का ये किरदार हॉलीवुड सुपर वुमन वंडर वुमन की तरह होगा। इसे निभाने के लिए दीपिका मार्शल आर्ट्स का गहन प्रशिक्षण लेने वाली हैं। इस बारे में अभी पत्ते नहीं खोले गये हैं। दीपिका के साथ अभी बातचीत के दौर चल रहे हैं। फ़िल्म का बजट 300 करोड़ बताया जाता है, जिसके लिए निवेशकों से संपर्क किया जा रहा है। दीपिका 'पद्मावत' के बाद विशाल भारद्वाज की गैगस्टर फ़िल्म 'सपना दीदी' करने वााली थीं, मगर इरफ़ान की तबीयत बिगड़ने के बाद वो फ़िल्म फिलहाल रुक गयी है। 

हिंदी सिनेमा में बहुत कम फ़िल्में ऐसी आयी हैं, जिनमें किसी महिला कलाकार को सुपर वुमन बनाकर पेश किया गया हो। 'द्रोण' में प्रियंका चोपड़ा का करेक्टर सुपर पॉवर से लैस दिखाया गया था। आपको बताते चलें कि पिछले साल 'कृष 4' को लेकर ख़बरें आयी थीं कि रितिक रोशन की इस सुपर हीरो फ्रेंचाइजी में एक किरदार वंडर वुमन की तर्ज़ पर होगा और इसके लिए प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के ही नाम सामने आये थे, मगर तब रितिक ने कहा था कि स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, लिहाज़ा इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।

बॉलीवुड में आने वाले समय में कई सुपर हीरो फ़िल्में देखने को मिल सकती हैं। इनमें से एक 'भावेश जोशी' है जो 1 जून को रिलीज़ हो रही है। विक्रमादित्य मोटवाने निर्देशित फ़िल्म हर्षवर्धन कपूर एक विजिलांटे के रोल में दिखेंगे जो सामाजिक अपराधों के ख़िलाफ़ एलान-ए-जंग कर देता है। वहीं अयान मुखर्जी 'ब्रह्मास्त्र' बना रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में नज़र आने वाले हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.