Met Gala की आफ्टर पार्टी में दीपिका पादुकोण ने रिपीट किया अपना तीन महीनें पुराना वाला लुक, देखें तस्वीरें
आपको बता दें कि यह जैकेट उन्होंने इसी साल जनवरी में शाह रुख़ ख़ान के घर हुई पार्टी में भी पहना था। हालांकि, दोनों को कैरी करने का स्टाइल बिल्कुल अलग था, SRK की पार्टी में दीपिका ने यह जैकेट रीग्ड जीन्स के साथ कैरी किया था और उनका मेकअप और हेयरस्टाइल भी पूरी तरह से अलग था। देखिये तस्वीर-
मुंबई। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक छत के नीचे दिखाई दिए, यह मौका था मेट गाला 2018 का। इस रेड कारपेट पर कई हॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपना जलवा बिखेरा और हमारी बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी कुछ कम नहीं थीं। लेकिन, मेट गाला की आफ्टर पार्टी में दीपिका ने किया कुछ ऐसा कि आप निराश हो जाएंगे।
दरअसल, इस पार्टी में दीपिका ने अपना तीन महीनें पुराना वाला लुक रिपीट किया। दीपिका ने यहां ब्लैक स्किन फिट लैगिंग के साथ Sandro Paris की जैकेट पहनी हैं। आपको बता दें कि यह जैकेट उन्होंने इसी साल जनवरी में शाह रुख़ ख़ान के घर हुई पार्टी में भी पहना था। हालांकि, दोनों को कैरी करने का स्टाइल बिल्कुल अलग था, SRK की पार्टी में दीपिका ने यह जैकेट रीग्ड जीन्स के साथ कैरी किया था और उनका मेकअप और हेयरस्टाइल भी पूरी तरह से अलग था। देखिये तस्वीर-
यह भी पढ़ें: हाथों में कलीरे और लाल रंग के जोड़े में दुल्हन बनीं सोनम कपूर, देखिये शादी का पहला वीडियो और तस्वीरें
यह दूसरी तस्वीर है तीन महीनें पहले की जो उनकी स्टाइलिस्ट ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की थी।
वैसे, दीपिका के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी इस आफ्टर पार्टी का हिस्सा रही थीं। प्रियंका ने इस पार्टी के लिए चुना ब्लैक एंड गोल्डन पैन्ट्स और फ्रंट-नॉट का यह टॉप, जिसे प्रियंका ने स्टाइलिश पम्पस के साथ कैरी किया। इस लुक में प्रियंका के वेवी बाल और लिपस्टिक को आप मिस नहीं कर सकते।
फ़िल्मों की बात की जाए तो प्रियंका जल्द ही सलमान ख़ान के साथ फ़िल्म 'भारत' में नज़र आने वाली हैं। वैसे, मेट गाला के रेड कारपेट पर भी प्रियंका ने अपनी खूबसूरती का जलवा कुछ कम नहीं बिखेरा था।
यह भी पढ़ें: सोनम-आनंद की शादी का सबसे जानदार Video, सलमान-शाह रुख़ का डांस और गाना
वहीं, दूसरी तरफ दीपिका भी मेट गाला के रेड कारपेट पर कमाल की दिख रही थीं। रेड कलर की हाई थाई स्लिट गाउन में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वैसे, अब दीपिका जल्द ही कांस फ़िल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर भी दिखाई देने वाली हैं।
Monday,7th May,2018 #MET2018 @prabalgurung @harryjoshhair @sandhyashekar @shaleenanathani