विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कल्कि-स्पिरिट के बाद Deepika Padukone एक और प्रोजेक्ट से हुईं आउट, ऑडिशन देने से एक्ट्रेस का इनकार!

Published: Fri, 27 Feb 2026 03:44 PM (IST)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कल्कि और स्पिरिट के बाद एक और प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है। इसकी वजह उनका ऑडिशन देने से इनकार करना था।

दीपिका पादुकोण ने ठुकराई हॉलीवुड सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

दीपिका पादुकोण ने ठुकराई हॉलीवुड सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को इंडस्ट्री में करीब दो दशक होने वाले हैं। एक्ट्रेस ने सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। आज वह बॉलीवुड की ए-लिस्ट और हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं।

पिछले कुछ वक्त से दीपिका पादुकोण फिल्मों को ठुकराने के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से बाहर हुईं और नाग अश्विन की मूवी कल्कि पार्ट 2 से भी किनारा कर लिया। अब खबर है कि दीपिका एक और बिग प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं।

अमेरिकन सीरीज का हिस्सा बनने वाली थीं दीपिका

दरअसल, दीपिका पादुकोण हॉलीवुड की सुपरहिट वेब सीरीज 'द व्हाइट लोटस' के नए सीजन में अहम भूमिका निभाने वाली थीं। कहा जा रहा था कि वह 'द व्हाइट लोटस सीजन 4' (The White Lotus Season 4) का हिस्सा बनने जा रही हैं। सीरीज के मेकर्स ने उन्हें एक अहम रोल के लिए अप्रोच किया है।

Deepika Padukone

क्यों द व्हाइट लोटस से बाहर हुईं दीपिका?

अब एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दीपिका पादुकोण इस सीरीज से बाहर हो गई हैं। जी हां, वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण सीरीज से बाहर हो गईं और इसकी वजह ऑडिशन पॉलिसी है। कहा जा रहा है कि 'द व्हाइट लोटस' के लिए ऑडिशन मेंडेटरी है। साइन करने से पहले मेकर्स सभी स्टार्स का ऑडिशन ले रहे थे। हालांकि, दीपिका को ऑडिशन करना मंजूर नहीं था। इसी वजह से दीपिका के हाथ से यह सीरीज फिसल गई है।

तीसरा सीजन भी ठुकरा चुकी थीं दीपिका

अगर दीपिका पादुकोण 'द व्हाइट लोटस' सीरीज में काम करती थीं तो उनकी 9 साल बाद हॉलीवुड में वापसी होती। खैर, वह चौथे सीजन से पहले तीसरा सीजन भी ठुकरा चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पिछली बार दीपिका ने प्रेग्नेंसी के चलते सीरीज ठुकराई थी। अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण के Spirit से बाहर होते ही एक और दिग्गज कलाकार हुआ आउट, क्रिएटिव डिफरेंस बनी बड़ी वजह?

Deepika

इन फिल्मों से भी बाहर हुईं दीपिका 

'द व्हाइट लोटस' से पहले दीपिका पादुकोण संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट (Spirit) और नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2 (Kalki 2) से बाहर हो गईं। ऐसी चर्चा है कि शूटिंग टाइमिंग और सैलरी हाइक को लेकर दीपिका को फिल्म से बाहर किया गया।

यह भी पढ़ें- OTT पर छा गई 8 साल पुरानी Action Drama, 7.1 IMDb रेटिंग वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रही थी सुपरहिट