विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deepika Padukone Baby: बेटी के जन्म के कुछ घंटों बाद रणवीर सिंह ने किया पहला पोस्ट, आलिया भट्ट ने यूं किया रिएक्ट

Published: Sun, 08 Sep 2024 04:03 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 08 Sep 2024 04:34 PM (GMT+05:30)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण के घर बेटी का जन्म हुआ है। एक्ट्रेस ने इस साल की शुरुआत ...और पढ़ें

बेबी गर्ल के जन्म के बाद रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने किया पहला पोस्ट
बेबी गर्ल के जन्म के बाद रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने किया पहला पोस्ट

HighLights

  1. 8 सितंबर को दीपिका ने दिया बेटी को जन्म
  2. गणेश चतुर्थी के मौके पर मां बनीं एक्ट्रेस
  3. बच्ची के जन्म के बाद कपल ने किया पहला पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के हॉट और गॉर्जियस कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के घर लक्ष्मी ने जन्म लिया है। रविवार 8 सितंबर की सुबह जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई, कपल के लिए फैंस की ओर से बधाइयों का तांता लग गया। वहीं, अब पेरेंट्स बनने के बाद रणवीर और दीपिका ने पहला पोस्ट शेयर किया है।

शनिवार शाम दीपिका के एचएम हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर आई थी, जिसके बाद से फैंस सोशल मीडिया पर टकटकी लगाए बैठे थे कि उनके घर 'बप्पा' का आगमन हुआ है या 'लक्ष्मी' का। रविवार 8 सितंबर की सुबह फैंस का ये इंतजार बेटी के जन्म की गुड न्यूज के साथ खत्म हुआ। वहीं, अब माता-पिता बनने के बाद कपल ने पहला पोस्ट शेयर किया है, जिस पर आलिया भट्ट सहित कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है।

रणवीर-दीपिका ने किया ये पोस्ट

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पोस्ट शेयर कर ऑफिशियल कर दिया है कि उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। ये जन्म 8 सितंबर को ही हुआ है। वहीं, इस पोस्ट के सामने आने के बाद कपल को फिल्म फ्रेटरनिटी के लोगों से बधाई मिली है। 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

इमोशनल हुईं आलिया भट्ट

इस पोस्ट पर सोनाक्षी सिन्हा, श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), प्रियंका चोपड़ा, उर्वशी रौतेला सहित कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। वहीं, इन सबमें आलिया भट्ट का कमेंट सबसे हटकर है। उन्होंने कुछ इमोजी बनाकर कपल को बेटी के जन्म के लिए बधाई दी है।

'बेस्ट फेज में स्वागत है'

रणवीर और दीपिका को नेहा धूपिया ने भी नन्ही परी के आगमन पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'आपको बधाई हो, इस बेस्ट फेज में आपका स्वागत है।'

कुछ महीनों तक दीपिका नहीं करेंगी काम

दीपिका पादुकोण मार्च 2025 तक मैटरनिटी लीव पर हैं। वहीं, मां बनने के बाद उनकी पहली फिल्म 'सिंघम अगेन' इस दिवाली रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Ranveer-Deepika Baby Girl: लड़की के पिता बने रणवीर सिंह अपने बच्चे को देंगे ये नाम! पहले ही कर दिया था खुलासा