Move to Jagran APP

रणवीर सिंह की हरकत पर नाराज़ हुईं बेटर हाफ़ दीपिका पादुकोण, सबके सामने लगा दी क्लास

Elle Beauty Awards 2019 दीपिका के इस कमेंट को ख़ूब पसंद किया जा रहा है और लोग सेलेब्रिटी पति-पत्नी के बीच इस दिखावटी नोकझोंक को ख़ूब एंजॉय कर रहे हैं। (Photo-Instagram)

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 11:49 AM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 12:45 PM (IST)
रणवीर सिंह की हरकत पर नाराज़ हुईं बेटर हाफ़ दीपिका पादुकोण, सबके सामने लगा दी क्लास
रणवीर सिंह की हरकत पर नाराज़ हुईं बेटर हाफ़ दीपिका पादुकोण, सबके सामने लगा दी क्लास

नई दिल्ली, जेएनएन। रणवीर सिंह अपने काम के साथ-साथ अपने अजीबो-ग़रीब ड्रेसिंग सेंस और अमीसित ऊर्जा के लिए हमेशा ख़बरों में रहते हैं। रणवीर सिंह बिना झिझके कभी-कभी ऐसे काम कर जाते हैं कि लोग उन्हें देखकर हैरान होते हैं। दिलचस्प बात यह है कि जब कभी ऐसा होता है तो पत्नी दीपिका पोदुकोण भी रणवीर सिंह की खिंचाई करने से चूकती नहीं। इसकी ताज़ा मिसाल एले अवॉर्ड्स की नाइट के दौरान देखने को मिली।

loksabha election banner

दरअसल, रणवीर सिंह इस अवॉर्ड शो में अपने ख़ास अंदाज़ में पहुंचे। ब्लैक कोट-पैंट के अंदर रणवीर ने शर्ट पहनकर रखी थी, जिसके बटन खुले थे और छाती दिख रही थी। सिर पर हैट और हाथ में एक छड़ी, जिसके साथ रणवीर रेड कार्पेट पर अजब-ग़ज़ब हरकतें करते नज़र आए। इससे पहले रणवीर ने अपने लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। रणवीर की छाती खुली है और चमचमा रही है, मानो इस पर कोई हाईलाइटर लगाया हो।इस तस्वीर पर रणवीर के बेटर हाफ़ दीपिका ने मज़ेदार कमेंट किया। उन्होंने लिखा- अपनी छाती पर मेरे ब्रांज़र की बोतल खाली करने से पहले क्या तुम्हें मुझसे पूछना नहीं चाहिए था? 

बता दें कि ब्रांज़र एक प्रकार का हाईलाइटर होता है, जिसे मेकअप में चमक बढ़ान के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दीपिका के इस कमेंट को ख़ूब पसंद किया जा रहा है और लोग सेलेब्रिटी पति-पत्नी के बीच इस दिखावटी नोकझोंक को ख़ूब एंजॉय कर रहे हैं।

वैसे रणवीर की खिंचाई करने में उनके पक्के दोस्त अर्जुन कपूर भी पीछे नहीं रहे। इसी लुक के एक अन्य फोटो पर अर्जुन ने भी बड़ा दिलचस्प कमेंट किया है। अर्जुन ने लिखा- राम जी के बाल देखो, छाती का कमाल देखो। अर्जुन ने रणवीर की फ़िल्म गोलियों की रास लीला राम लीला के गाने की पैरोडी की है। गुंडे में साथ काम कर चुके अर्जुन और रणवीर की बांडिंग सभी जाने हैं। 

 

जहां तक रणवीर के करियर की बात है तो वो इस वक़्त चमचमा रहा है। हाल ही में उनकी फ़िल्म गली बॉय को विश्व-विख्यात ऑस्कर अवार्ड्स के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री चुना गया है। बॉक्स ऑफ़िस पर भी उनकी फ़िल्में बेहतरीन कारोबार कर रही हैं। रणवीर अब 83 में नज़र आएंगे। कबीर ख़ान निर्देशित यह फ़िल्म भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत पर बनी फ़िल्म है, जिसमें रणवीर, कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। दीपिका पादुकोण फ़िल्म में रणवीर की पत्नी यानि कपिल देव की वाइफ रोमी देव के रोल में हैं। 

 

View this post on Instagram

@loewe

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.