Amazing: दीपिका पादुकोण का 'लुंगी डांस' नहीं देखा तो क्या देखा! विन डीज़ल भी थिरके...
गोल्डन ड्रेस में, गोगल्स लगाये दीपिका जब लुंगी पहन कर दीपिका इस अंदाज़ में नजर आयीं तो सभी देखने वाले झूम उठे!
मुंबई। हॉलीवुड स्टार विन डीजल अपनी फ़िल्म 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ द जेंडर केज' के प्रमोशन के लिए दो दिन के भारत यात्रा पर हैं। फ़िल्म में एक किरदार निभा रहीं दीपिका पादुकोण उनकी इस यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। वो इन लम्हों को यादगार बनाने में जुटी हैं और इस दौरान उनका वो अंदाज़ हमें दिख रहा है जो इससे पहले शायद ही कभी दिखा हो।
इसे भी पढ़ें: विन डीज़ल के साथ दीपिका को देख रहा न गया रणवीर सिंह से, वो भी पहुंचे, देखें तस्वीरें!
पिछले दिनों एक इंटरव्यू में जब दीपिका ने नम आंखों से कहा कि एक ऐसा भी दौर था जब वो डिप्रेशन में चली गयीं थीं, तो उनके लाखों फैंस दुखी हो गए थे। पर, विन डीज़ल की इस यात्रा के दौरान आप जिस दीपिका को देख रहे हैं, यह दीपिका काफी कॉन्फिडेंट, चार्मिंग और हैप्पी लग रही हैं।
इसे भी पढ़ें: 'xXx' का आडिशन देकर भूल गई थीं दीपिका पादुकोण, फिर अचानक...
दीपिका ने जैसे बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच बनते पुल को एक मजबूती दे दी है। फ़िल्म 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ द जेंडर केज' हिट हो या फ्लॉप, बॉक्स ऑफिस पर चले न चले पर दीपिका ने अपने चाहने वालों का दिल जीत लिया है। गुरुवार शाम जब एक इवेंट पर वो अपनी फ़िल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के गाने पर '...लुंगी डांस' करने लगीं तो जैसे समां ही बदल गया। गोल्डन ड्रेस में, गोगल्स लगाये दीपिका जब लुंगी पहन कर इस अंदाज़ में नजर आयीं तो सभी देखने वाले झूम उठे!
इसे भी पढ़ें: विन डीज़ल मुंबई में हैं...और आमिर ने हॉलीवुड को लेकर कही 'विन'दास बात!
बहरहाल,यह फ़िल्म सबसे पहले भारत में रिलीज की जा रही है, अन्य देशों में जहां इसका प्रदर्शन 19 जनवरी से होगा वहीं भारत के सिनेमाघरों में पांच दिन पहले यानी 14 जनवरी से फ़िल्म का प्रदर्शन शुरु कर दिया जाएगा। दीपिका के कदम से कदम मिलाते विन भी लुंगी पहन डांस करने से खुद को नहीं रोक सके।
इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के लिए ये 10 तस्वीरें हमेशा रहेंगी स्पेशल, विन डीज़ल भी हुए दीवाने!