रणवीर सिंह से नाराज हैं दीपिका पादुकोण! नहीं पकड़ा पति का हाथ तो लोगों ने पूछा- कुछ गड़बड़ तो नहीं है न?
Deepika Padukone Ignores Ranveer Singh दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इस क्लिप में रणवीर कोशिश करते हैं दीपिका का हाथ पकड़ने की लेकिन एक्ट्रेस उन्हें पूरी तरह से इग्नोर करती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस आजकल बहुत टेंशन में नजर आ रहे हैं। एक स्पोर्ट्स अवॉर्ड फंक्शन के लिए पहुंचे रणवीर और दीपिका ने कुछ ऐसा कर दिया कि चाहने वालों की सांसे अटक गईं हैं। वो ऐसा सोचने पर मजबूर हो गए है कि क्या इस पावर कपल के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है?
दीपिका ने किया रणवीर सिंह को इग्नोर
स्पोर्ट्स अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे रणवीर-दीपिका ने ऑल-ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की थी। इस दौरान रेड कार्पेट पर उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो शूट किए गए। दीपवीर के फैंस सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल कर रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका का हाथ थामने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाते हैं, तो वो पूरी तरह से इग्नोर कर देतीं हैं।
खिसियाकर रह गए रणवीर
दीपिका एक बार नहीं बल्कि दो बार ऐसा करती हैं, वो पूरी तरह से रणवीर सिंह को इग्नोर करती हैं। रणवीर भी समझ जाते हैं कि मैडम का मूड ठीक नहीं, तो उन्हें छोड़ थोड़ा आगे निकल जाते हैं। इस वीडियो से साफ है कि दोनों के बीच कुछ तो अनबन है, क्योंकि जिस तरह से रणवीर सिंह एक्सप्रेशन दे रहे हैं। उनके फैंस को चिंता हो रही है कि कपल के बीच कुछ और तो नहीं चल रहा?
I hope everything is fine between Ranveer & Deepika! Ek aur divorce ki news nahi sunn na chahtapic.twitter.com/JDmAJSV0JR
— Hail Hydra (@Lordofbattles8) March 23, 2023
Poor Ranveer The way she ignore him 😭😭😭😭 pic.twitter.com/Dv33vRrOut— . (@Rolex_S8) March 23, 2023
Ranveer Singh And Deepika Padukone 4th Indian Sports Honours 2023@deepikapadukone #DeepikaPadukone @RanveerOfficial #RanveerSingh #indiansportshonour #Bollywood pic.twitter.com/J1lMXKQBJu— SAURABH (NEWS NATION) (@saurabhbolly) March 23, 2023
फैंस को सता रही चिंता
सिलसिला सिर्फ यहीं नहीं थमा, जब पोज देने की बारी आई तो इस जोड़ के बीच में दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण थे। एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया, "मुझे उम्मीद है कि रणवीर और दीपिका के बीच सब कुछ ठीक है! एक और तलाक की खबर नहीं सुननी चाहिए।" एक अन्य ने रोते हुए इमोटिकॉन्स के साथ कहा, "बेचारा रणवीर जिस तरह से उसे इग्नोर करती है।"
पहले भी आई थी ऐसी खबर
आपको याद दिला दें कि इससे पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच सबकुछ ठीक नहीं चलने की खबरें आईं थीं। उस वक्त भी इस कपल ने इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।