विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरे ये क्या! Deepika Padukone को पैपराजी पर आया गुस्सा, कैमरा देख कर दी ऐसी हरकत

Published: Thu, 09 May 2024 01:37 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड का पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर पिछले तीन दिनों अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं। ...और पढ़ें

Deepika Padukone Video ( Photo Credit Instagram)
Deepika Padukone Video ( Photo Credit Instagram)

 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इस साल फरवरी में अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह इसी साल सितम्बर में अपने बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। ऐसे में मस्तानी इन दिनों प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। ऐसे में पति रणवीर भी उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं।

इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका पैपराजी पर गुस्सा करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का पहली बार ऐसा रूप कैमरे में कैद हुआ है, जिस पर कुछ लोग भड़के नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh ने दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के बीच क्यों डिलीट की शादी की तस्वीरें? एक्टर की टीम ने बताई वजह

दीपिका पादुकोण का नया वीडियो

इस वीडियो को पैपराजी मानव ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा रहा है कि मां बनने जा रहीं दीपिका पैपराजी के कैमरे को हाथ से ब्लॉक करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उनके चेहरे पर साफ-साफ गुस्सा भी नजर आ रहा है। इस दौरान रणवीर सिंह की भी एक झलक देखने को मिल रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

लोगों ने किया एक्ट्रेस को ट्रोल

एक यूजर ने लिखा, दुनिया इन्हें इतना भाव क्यों देती है। दूसरे यूजर ने लिखा, ये कोई तरीका नहीं होता दीपिका। तीसरे यूजर ने लिखा, जितनी बड़ी हीरोइन उतनी छोटी हरकत। इसके अलावा भी कई यूजर्स ने गुस्से वाला इमोजी बनाया है।

एक्ट्रेस की आने वाली फिल्में

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार फिल्म फाइटर में नजर आईं थी। अब जल्द अभिनेत्री रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अंगने में नजर आएंगे। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है। दीपिका के साथ उनके पति रणवीर सिंह भी इसका हिस्सा होंगे।

यह भी पढे़ं- बेबी बंप की फोटो वायरल होने के बाद Deepika Padukone ने इंस्टा पर शेयर किया नया पोस्ट, पति रणवीर ने किया ये कमेंट