विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deepika Padukone Upcoming Movies: '83' के समेत इन पांच जबरदस्त फ़िल्मों में नज़र आने वाली हैं दीपिका पादुकोण, देखें पूरी लिस्ट

By Rajat SinghEdited By:
Published: Tue, 04 Aug 2020 03:38 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 09:23 AM (IST)

Deepika Padukone Upcoming Movies दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फ़िल्म में कबीर ख़ान की 83 भी शामिल है। इसके अलावा कुछ और जबरदस्त फ़िल्में भी हैं।

Deepika Padukone Upcoming Movies: '83' के समेत इन पांच जबरदस्त फ़िल्मों में नज़र आने वाली हैं दीपिका पादुकोण, देखें पूरी लिस्ट
Deepika Padukone Upcoming Movies: '83' के समेत इन पांच जबरदस्त फ़िल्मों में नज़र आने वाली हैं दीपिका पादुकोण, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। Deepika Padukone Upcoming Movie: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में से एक हैं। वह पिछले कुछ सालों से लगातार बेहतरीन फ़िल्में दे रही हैं। दीपिका आखिरीबार लॉकडाउन से पहले रिलीज़ हुई फ़िल्म 'छपाक' में नज़र आई थीं। इसके बाद से फैंस को उनकी फ़िल्मों का इंतज़ार है। आइए जानते हैं दीपिका की अपकमिंग फ़िल्मों के बारे में...

1. 83- कबीर ख़ान की फ़िल्म 83 को अब तक रिलीज़ हो जाना चाहिए था, लेकिन मामला कोरोना वायरस की वज़ह से फिट नहीं हो रहा है। ऐसे में फ़िल्म की रिलीज़ को दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया है। इस फ़िल्म में दीपिका पादुकोण में रोमी देव का किरदार निभा रही हैं, जो उनके रियल पति रणवीर सिंह की ऑन स्क्रीन पत्नी बनेगी। 

2. मुध मंटेना की फ़िल्म- दीपिका पादुकोण फ़िल्म मेकर मधु मंटेना की एक माइथोलॉजिकल फ़िल्म कर रही हैं। इस फ़िल्म में वह द्रौपदी का किरदार निभाएंगी, जो कि महाभारत पर आधारित है। ख़बरों की मानें, तो फ़िल्म दिवाली 2021 में रिलीज़ होगी। हालांकि, इस पर भी कोरोना वायरस का असर दिखा सकता है। 

3. प्रभास संग फ़िल्म- हाल ही में दीपिका पादुकोण ने इस बात की घोषणा की है कि वह साउथ इंडियन फ़िल्मों के सुपर स्टार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। यह किस्म की सांइस फिक्शन फ़िल्म है, जिसे नाग अश्विन निर्देशित कर रहे हैं। अब इसके कोई अनुमानित रिलीज़ डेट सामने नहीं आई है। 

4. शकुन बत्रा की अगली फ़िल्म-  दीपिका पादुकोण फ़िल्ममेकर शकुन बत्रा की अगली फ़िल्म का भी हिस्सा बनी हैं। टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, फ़िल्म शूट के लिए लगभग तैयार थी, लेकिन लॉकडाउन की वज़ह से टालनी पड़ी। फ़िल्म दीपिका पादुकोण के साथ अनन्या पांडें और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नज़र आने वाले हैं। 

5. द इंटर्न का रीमेक- रॉबर्ट डी नीरो की बेहतरीन फ़िल्म द इंटर्न के रीमेक की भी ख़बरें सामने आई थीं। मुंबई मिरर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण इस फ़िल्म का हिस्सा बनने वाली हैं। हालांकि, अभी तक कोई ऑफ़िशियल घोषणा नहीं हुई हैं। ख़बरों की मानें तो, इस फ़िल्म रॉबर्ट डी नीरो द्वारा निभाए गए किरदार के लिए ऋषि कपूर को अप्रोच किया गया था, लेकिन वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। 

Photo Cedit- Deepika Instagram