दीपिका पादुकोण ने ख़ुद शेयर की अपनी शादी की तारीख़, रणवीर सिंह इस दिन बनेंगे दूल्हा
अब इंतज़ार हुआ ख़त्म और ख़ुद दीपिका ने अपने सोशल अकाउंट पर अपनी शादी की तारिख शेयर की है।
मुंबई। पिछले कई महीनों से बॉलीवुड के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की ख़बरों ने हलचल मचा रखी थी। सुनने में आया था कि दीपिका और रणवीर इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे मगर, इस बारे में ख़ुद रणवीर और दीपिका ने गहरी चुप्पी साध रखी थी मगर, अब इंतज़ार हुआ ख़त्म और ख़ुद दीपिका ने अपने सोशल अकाउंट पर अपनी शादी की तारिख शेयर की है।
बता दें कि कुछ ही समय पहले दीपिका ने अपने सोशल अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसपर लिखा है, "हमें आपको यह बताते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवम्बर 2018 को तय हुई है।" देखिये पूरा पोस्ट-
यह भी पढ़ें: Kapoors से मिलकर लौटीं आलिया भट्ट, अब ये सेलेब पहुंचा ऋषि कपूर से मिलने
pic.twitter.com/E0IbjQTnYI — Deepika Padukone (@deepikapadukone) October 21, 2018
यही पोस्ट रणवीर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। अभिनेता रणबीर कपूर के साथ लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहीं दीपिका पिछले कई सालों से रणवीर के साथ रिलेशनशिप में हैं मगर इन्होंने मीडिया के सामने हमेशा ही एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। लेकिन, अब सबकुछ क्लियर हो गया है और दीपवीर एक होने वाले हैं। उनके फैन्स इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। दीपिका और रणवीर ने एक साथ 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में साथ काम किया है। दीपिका और रणवीर द्वारा शेयर की गई इस ख़बर पर इन्स्टा पर आलिया भट्ट, करण जौहर और ट्वीटर पर अभिषेक बच्चन ने भी बधाई दी-
Many congratulations... God bless. @RanveerOfficial — Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) October 21, 2018
दीपिका के बाद रणबीर ने कटरीना कैफ़ को डेट किया और फ़िलहाल उनके रिलेशनशिप के चर्चे आलिया भट्ट के साथ हो रहे हैं। लेकिन इन सभी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है, जो हाल ही में करण जौहर के घर पर दिखाई दी थीं। एक तस्वीर करण ने शेयर की थी जिसमें रणबीर, आलिया, रणवीर, दीपिका, शाह रुख़ ख़ान और आमिर ख़ान एक साथ थे। बता दें कि आलिया और दीपिका जल्दी ही करण के चर्चित शो 'कॉफ़ी विद करण' में एक साथ दिखाई देंगे।
सोशल मीडिया पर शादी की घोषणा करना अब आम हो गया है। लोग कितनी ही अटकलें लगा लें मगर आजकल सेलेब सोशल मीडिया के ज़रिये ही इस तरह की खुशखबरीयां अपने फैन्स को देने लगें हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, नेहा धूपिया और अंगद बेदी और तो और हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने भी निक जोनास से अपने रोके की ख़बर सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके ही दी थी। कहा जा रहा है कि प्रियंका भी इसी साल के अंत तक शादी कर लेंगी।
यह भी देखें: दीपिका ने ख़ुद शेयर की अपनी शादी की तारीख़:
यह भी पढ़ें: रणवीर-दीपिका की Wedding Photo देखने के लिए तरस जाएंगे, किया है ऐसा इंतज़ाम
फ़िल्मों की बात की जाए तो रणवीर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फ़िल्म 'गली बॉय' में दिखाई देंगे। इसके अलावा वो सारा अली ख़ान के साथ रोहित शेट्टी की फ़िल्म 'सिम्बा' भी कर रहे हैं।