विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या Deepika Padukone चुनेंगी अनुष्का-विराट वाली राह, बेटी के जन्म के बाद लिए कुछ बड़े फैसले?

Published: Sun, 15 Sep 2024 12:46 PM (IST)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बीते हफ्ते ही माता-पिता बने हैं जिसकी खुशी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के ...और पढ़ें

दीपिका पादुकोण ने लिए कुछ फैसले/ फोटो- Instagram
दीपिका पादुकोण ने लिए कुछ फैसले/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. अनुष्का-विराट के नक्शे कदम पर दीपिका पादुकोण
  2. बेटी की परवरिश के लिए दीपिका ने लिए कुछ फैसले
  3. 8 सितंबर को दीपिका पादुकोण ने दिया था बेटी को जन्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे बेस्ट फेज में हैं। बीते दिनों 8 नवंबर को उन्होंने बेटी का स्वागत किया है। पद्मावत एक्ट्रेस संडे को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं।

फैंस बस अब जल्द से जल्द एक्ट्रेस के साथ-साथ उनकी बेटी की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि, उनकी बेटी से मिलने के लिए फैंस को अभी लंबा इंतजार करना होगा, क्योंकि रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी अनुष्का-विराट और रणबीर-आलिया की तरह ही अपनी बेटी को लेकर कुछ फैसले लिए हैं।

बेटी के लिए अपनाएंगी नो-फोटो पॉलिसी

बॉलीवुड सितारों के बच्चों के जन्म के साथ ही सोशल मीडिया पर उनके फैन क्लब बन जाते हैं। जिस दिन वह मीडिया में आ जाए, उस दिन के बाद तो हर कदम पर उनकी एक फोटो के लिए पैपराजी भी उन्हें फॉलो करने लगते हैं। ऐसे में अधिकतर सितारे साल-साल भर अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखते हैं।

यह भी पढ़ें: Ranveer Singh अपनी दोनों 'लक्ष्मी' का घर में स्वागत करने को बेकरार, Deepika Padukone को मिलने वाली है छुट्टी?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी अपनी बेटी के लिए कुछ ऐसा ही फैसला लिया है। बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के मुताबिक, अनुष्का-विराट और रणबीर-आलिया की तरह दीपिका भी तब तक अपनी बेटी के लिए नो फोटो पॉलिसी अपनाने वाली हैं, जब तक वह खुद अपनी बेटी को दुनिया से मिलवाने के लिए तैयार नहीं हो जातीं।

deepika padukone

ऐश्वर्या राय की तरह खुद करेंगी बेटी की देखभाल

इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि दीपिका पादुकोण अपने काम से थोड़ा ब्रेक लेकर अपनी बेटी के पालन-पोषण में पूरा समय देने वाली हैं। वह बेटी की परवरिश के लिए नैनी को हायर नहीं करेंगी। हालांकि, ये खबरें कितनी सच्ची हैं, ये तो दीपिका पादुकोण के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद ही पता चलेगा।

आपको बता दें कि इससे पहले अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की दो ऐसी एक्ट्रेसेज हैं, जो अक्सर खुद ही अपनी बेटियों को संभालती हुई नजर आती हैं।

यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant ने दीपिका पादुकोण की बेटी के लिए दुबई से की शॉपिंग, बोलीं - मैं मासी बन गई