Move to Jagran APP

डिनर डेट पर पहुंचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

फिल्म पद्मावती में एक बार फिर रणवीर और दीपिका साथ में हैं जिसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 27 Nov 2017 08:15 PM (IST)Updated: Tue, 28 Nov 2017 12:19 PM (IST)
डिनर डेट पर पहुंचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
डिनर डेट पर पहुंचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मुंबई के ताज होटल में डिनर डेट पर जाते हुए नज़र आये। दोनों को कपल माना जाता है लेकिन दोनों ने कभी भी इस बात को स्वीकार नहीं किया है।

loksabha election banner

रणवीर सिंह मुंबई के ताज होटल में दीपिका पादुकोण के साथ खाना खाने पहुंचे। एेसा बताया जा रहा है कि दोनों डिनर डेट के लिए गए थे। इस मौके पर दीपिका पादुकोण को गाड़ी से उतरते देख वहां खड़े लोग भी उन्हें निहारते नज़र आये। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच प्रेम प्रसंग की बात की ख़बरें आती रही हैं। कई मौकों पर दोनों को एक साथ समय बिताते देखा गया है।

कई बार दोनों के बीच अन-बन की ख़बरें भी आती रही हैं। हालांकि हर बार दोनों ने एक दूसरे  के साथ समय बिताकर सब कुछ ठीक होने का अहसास कराया है। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'राम-लीला', 'बाजीराव-मस्तानी' और अब 'पद्मावती' की है। खास बात यह है कि इन तीनों ही फिल्मों के निर्देशक संजय लीला भंसाली रहे हैं। इसके अलावा इन तीनों ही फिल्मों के साथ विवाद भी होते रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: सनी लियोनी की ‘बार्बी गर्ल’ मुश्किल में, कोर्ट की नोटिस

इस बार विवाद फिल्म पद्मावती को लेकर हुआ है जो 1 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने विवाद को बढ़ता देख रिलीज़ को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है। फिल्म पद्मावती की रिलीज से पहले ही पांच राज्यों में बैन लगा दिया गया है। इसके अलावा इस फिल्म को लेकर दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली को कई धमकी भरे संदेश भी दिए गए हैं। आपको बता दें कि, फिल्म को लेकर राजपूत करणी सेना और कई राजपूत संगठन विरोध जता रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.