Deepika Padukone 22 Crore House: दीपिका और रणवीर ने जन्माष्टमी के अवसर पर 22 करोड़ रुपए के घर में किया प्रवेश!
Deepika Padukone 22 Crore House रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अलीबाग में स्थित अपने नए घर में गृह प्रवेश की पूजा की हैl इस घर की कीमत 22 करोड़ रुपए हैl दोनों इस अवसर पर काफी खुश नजर आ रहे थेl
नई दिल्ली, जेएनएनl Deepika Padukone 22 Crore House: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अलीबाग में स्थित अपने नए आवास पर गृह प्रवेश पूजा की हैl रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैl दोनों को इस अवसर पर सफेद और काले कपड़े पहने देखा जा सकता है और दोनों पूजा में बैठे नजर आ रहे हैंl इस अवसर पर उनके परिवार के लोग नजर आ रहे हैंl यह एक निजी कार्यक्रम थाl
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर पूजा की तस्वीरें शेयर की है
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर पूजा की तस्वीरें शेयर की हैl इसके अलावा उन्होंने घर के और लाल दिल की इमोजी भी शेयर की हैl एक तस्वीर में दोनों साथ में पूजा करते नजर आ रहे हैंl इससे पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को अलीबाग में साथ देखा गया थाl
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने घर के लिए 22 करोड़ रुपए खर्च किए हैं
इस घर के लिए दोनों ने 22 करोड़ रुपए खर्च किए हैंl यह एक सी फेसिंग बंगलो हैl जो सवा 2 एकड़ में फैला हुआ है और इसका 18000 स्क्वायर फिट का बिल्डअप एरिया हैl साथ ही यह 5 बीएचके होगाl जिसमें ग्राउंड प्लस फर्स्ट फ्लोर हैl
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कई फिल्मों में भी साथ नजर आ चुके हैं
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी कर ली हैl दोनों कई फिल्मों में भी साथ नजर आ चुके हैंl हाल ही में दोनों एक फैशन शो में साथ नजर आए थेl दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी पसंद की जाती हैl दोनों अक्सर साथ नजर आते हैंl दोनों ने कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की हैl दोनों हाल ही में फिल्म 83 में नजर आए थेl इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज व्यापार किया थाl इसमें रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई थीl