दीपिका-रणवीर ने अतिथियों के लिए रखी है एक शर्त, जानेंगे तो वाहवाही करेंगे
दीपिका और रणवीर 14 और 15 नवंबर को इटली में शादी के बंधन में बंधेंगे।
अनुप्रिया वर्मा,मुंबई। बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों सितारों की शादी की खूब चर्चा है। बॉलीवुड के दो खूबसूरत सितारे अब जीवनसाथी बनने जा रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों इटली के लेक कोमो में ही शादी कर रहे हैं। उन्होंने शादी में खास लोगों को ही आमंत्रित किया है।
खास बात यह है कि दोनों ने अपनी शादी में आने वाले अतिथियों से एक खास निवेदन किया है और वह निवेदन यह है कि उन्होंने कहा है कि वह किसी भी तरह के तोहफे वर वधू के लिए ना लाएं। बल्कि दोनों ने तय किया है कि वे अतिथि को भी गिफ्ट देना चाहते हैं। वह उसी पैसे को दीपिका के द लिव लाफ फाउंडेशन को डोनेट कर दें, इससे जरूरतमंद की काफी मदद हो जाएगी। दोनों ने अतिथियों से निवेदन किया है कि वह चेक सीधे तौर पर फाउंडेशन के नाम पर ही दे दें।
जानकारी के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि, शादी के बाद दोनों मुंबई से पहले भी एक और फंक्शन में पहुंचेंगे जहां बतौर उन्हें कपल के रूप में देखा जा सकेगा। दरअसल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 14 और 15 नवंबर को विला देल बलबियानो में होने जा रही है। इसके बाद रिसेप्शन का आयोजन मुंबई में होगा जो कि 28 नवंवर को मुंबई के एक होटल में किया जाएगा। हमने आपको बताया है कि, जानकारी के मुताबिक इससे पहले एक वेडिंग रिसेप्शन बैंगलुरु में भी होगा जो कि 21 नवंबर को रहेगा। इस रिसेप्शन में ही पहली बार दीपिका और रणवीर बतौर कपल अपनी पहली अपीयरेंस देंगे। चूंकि दीपिका बैंगलुरु से हैं तो यह आयोजन खास तौर से बैंगलुरु में होगा।
बता दें कि, दीपिका और रणवीर सिंह की शादी लेक कोमो में हो रही है जो कि रोमन काल से ही एक लग्जीरियस होलीडे स्पॉट रहा है। संगीत सेरेमनी 13 नवंबर को हो रही है। इस शादी में फराह खान, शाहरुख़ खान, संजय लीला भंसाली और करण जौहर शामिल होने वाले हैं। शादी कोंकणी और सिंधि दोनों ही तरीके से होने वाली है।बता दें कि दोनों ने रामलीला के सेट पर एक दूसरे को जानने की शुरुआत की थी और फिर दोनों ने साथ कई फिल्मों में काम किया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: बिग बॉस के गुस्से का घरवाले हुए शिकार, हेलमेट से किया एक दूसरे को सुरक्षित
यह भी पढ़ें: तो शादी के बाद दीपिका-रणवीर का मुंबई से पहले इस शहर में होगा वेडिंग रिसेप्शन