दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी की सालगिरह की तैयारियां की शुरू, रणवीर करा रहे हैं फेशियल
Deepika Padukone And Ranveer Singh First Wedding Anniversary दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने संबंधित परिवारों के साथ पहले तिरुपति और फिर अमृतसर जा रहे हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl बॉलीवुड के कलाकार और कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 नवंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने वाले हैं। दोनों सितारे अपना खास दिन मनाने के लिए काफी उत्साहित हैं। दोनों के इस खास दिन के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अब दीपिका ने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर रणवीर सिंह की तैयारियों की एक झलक शेयर की हैं।
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर रणवीर की एक तस्वीर शेयर की हैंl इसमें रणवीर सिंह को सालगिरह के लिए तैयार होते और फेशियल कराते देखा जा सकता है। तस्वीर में हम देख सकते हैं कि रणवीर ने फेशियल मास्क लगाया है और उनके बाल में स्टीमर लगा हुआ हैं।
इस फोटो को शेयर कर दीपिका पादुकोण ने लिखा, ‘अपनी शादी की पहली सालगिरह की तैयारी मेंl’ हाल ही में हमने आपको बताया था कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी की सालगिरह को खास अंदाज में मनाने जा रहे हैं। इन दोनों ने इसे पारिवारिक अंदाज में मनाने का फैसला किया है और दोनों इसे निजी तरीके से मनाएंगे। दीपिका और रणवीर अपने संबंधित परिवारों के साथ पहले तिरुपति और फिर अमृतसर जा रहे हैं, ताकि वह भगवान का आशीर्वाद ले सकें।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में 14 नवंबर 2018 को एक निजी समारोह में शादी कर ली थी। दीपिका और रणवीर का प्यार संजय लीला भंसाली की फिल्मों की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ाl दोनों ने एक दूसरे के साथ मिलकर संजय लीला भंसाली की तीन फिल्मों में काम कियाl इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन भी कियाl
दोनों जल्द फिल्म 83 में नजर आएंगेl इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई है और वहीं फिल्म में रोमी देव की भूमिका में दीपिका पादुकोण नजर आएंगीl यह फिल्म भारत द्वारा पहला विश्व कप जीतने पर आधारित हैंl