दीपिका पादुकोण ने फैन के सवाल पर कहा- जवाब दिया तो परेशान हो जाएंगे रणवीर सिंह
Deepika Padukone Ranveer Singh Badminton Match दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी बैडमिंटन मैच खेला है। दीपिका ने बताया आखिर वो मैच कैसा रहा...
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्टर रणवीर सिंह की जोड़ी काफी सुर्खियों में रहती है। अक्सर उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और उनके फैंस कपल के बारे में बहुत कुछ जानते भी हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि अगर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बैडमिंटन कोर्ट पर आमने-सामने आएंगे तो मैच कैसा होगा और दोनों में से कौन मैच जीतेगा... अगर नहीं तो आज दीपिका पादुकोण से ही सुनिए ऐसा कभी हुआ है और हुआ भी है तो किसने जीत हासिल की है...
दरअसल एक इवेंट के दौरान दीपिका पादुकोण स्टेज पर कई सवालों के जवाब दे रही थीं। उस वक्त ऑडियंस में से किसी शख्स ने दीपिका पादुकोण से पूछा, 'क्या आप और रणवीर सिंह बैडमिंटन कोर्ट पर आमने सामने आए हैं? इसका जवाब देने से पहले दीपिका थोड़ी देर चुप रहीं और उसके बाद उन्होंने कहा- हां। जब शख्स ने पूछा कि आप दोनों में से कौन जीता?
इस सवाल का जवाब देते हुए दीपिका पहले हंसी और उसके बाद उन्होंने कहा, 'अब इस सवाल का भी मुझे जवाब देना पड़ेगा।' उसके बाद दापिका ने कहा कि वो सभी मैच के स्कोर भी बता सकती हैं, लेकिन वो (रणवीर सिंह) परेशान हो जाएंगे और अभी वो हैदराबाद में हैं और शायद वो वापस ना आएं। दीपिका का ये जवाब अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस दौरान का वीडियो भी काफी शेयर किया जा रहा है।
हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिल्म 83 की रैप अप पार्टी में साथ नजर आए थे, जहां दोनों क्रिकेट खेलते हुए और डांस करते नजर आए थे। उनके डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर हिट हो रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका और रणवीर साथ दिखाई देंगे और शादी के बाद दोनों की एक साथ पहली फिल्म है। इस फिल्म में भी दोनो पति-पत्नी का किरदार निभाएंगे।