दीपिका पादुकोण ने इरफान को देखते ही बीच में ही रोक दिया था इंटरव्यू, गले लगाकर यूं जताया था प्यार
इरफान खान और दीपिका ने एक साथ फिल्म पीकू में काम किया था। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा एक्टर अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। उन्होंने पीकू में दीपिका के पिता का रोल निभाया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान इस दुनिया को अलविदा कर गए। इरफान खान का निधन 29 अप्रेल को मुंबई में हुई था। उनके जाने के बाद न सिर्फ उनकी फैमिली बल्कि उनके फैंस को भी गहरा सदमा लगा है। लगातार उनका परिवार, फैंस और बालीवुड सेलब्स उन्हें याद करके पोस्ट कर रहे हैंं। इरफान खान के निधन के बाद उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी बीच इरफान खान और दीपिका पादुकोण का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दीपिका, इरफान खान को कितना प्यार और सम्मान देते हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
इरफान खान के निधन के बाद हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। ये वीडियो दीपिका की हॉलीवुड फिल्म 'XXX: Return of Xander Cage’ के प्रीमियर के दौरान का बताया जा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दीपिका पादुकोण मीडिया से बात कर रही हैं तभी इरफान को देखकर वह इतनी खुश हो जाती हैं कि इंटरव्यू को बीच में रोक कर उनके गले लग जाती हैं। दोनों एक दूसरे को देखकर इतने खुश हो जाते हैं कि वो खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखती हैं। वह मीडिया के सामने इरफान को गले लगाकर बोलती हैं, 'मेरे सबसे फेवरिट इंसान।' इस दौरान दीपिका पादुकोण गोल्डन कलर के गाउन में नजर आती हैं। वहीं इरफान खान व्हाइट कलर के स्वेटर में दिखते हैं। अबतक इसे हजारों लोग देख चुके हैं।
आपको बता दें कि इरफान के निधन पर दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर उनको याद करते हुए ब्लैक स्क्रीन के साथ टूटे दिल का इमोजी पोस्ट किया था। इस बात से साफ जाहिर होता है कि एक्टर का इस दुनिया से जाना उनके लिए कितना दुखद रहा होगा। दोनों ने एक साथ फिल्म 'पीकू' में काम किया था। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा एक्टर अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। उन्होंने 'पीकू' में दीपिका के पिता का रोल निभाया था। इसके अलावा इरफान और दीपिका ने फिल्म 'बिल्लू' और 'बाजीराव मस्तानी' में भी साथ काम किया था।