दीपिका पादुकोण को इस काम में मिली कामयाबी, रणवीर सिंह की साली ने भेजा दिल
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पिछले साल नवंबर में शादी की थी। इसके बाद रणवीर की सिंबा और गली बॉय फिल्में रिलीज हुई जो दर्शकों को खूब पसंद आई हैं। वही दीपिका अपनी फिल्म छपाक के साथ प्रोडक्शन में कदम रखने जा रही हैं।
मुंबई। बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड फिल्में कर चुकी दीपिका पादुकोण का नाम टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है। उनकी फिल्मों को और अभिनय को काफी सराहा जाता रहा है। ऐसे में दीपिका पादुकोण ने एक एक्ट का इस्तेमाल घर पर भी किया वो भी अपनी मां को हंसाने के लिए।
जी हां, दीपिका पादुकोण ने हाल ही में खुद इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए दो तस्वीरें शेयर की है। दोनों तस्वीरों में दीपिका को अपनी मां उज्जवला पादुकोण के साथ देखा जा सकता है। दीपिका की दोनों तस्वीरें काफी क्यूट है। एक तस्वीर में वे मां के साथ बैठी हैं तो दूसरी तस्वीर में वे क्यूट एक्ट से मां को हंसाने की कोशिश कर रही हैं। इस कोशिश में दीपिका पादुकोण कामयाब नजर आ रही हैं क्योंकि दीपिका के इस एक्ट के बाद वे हंस देती हैं।
दीपिका की इस तस्वीर और एक्ट को देखकर आपको जरूर बचपन की याद आ जाएगी।
trying to get her to smile...but she’s such a natural...❤️ #motheranddaughter
यह भी पढ़ें: अरबाज से क्यों लिया मलायका ने तलाक, पहली बार खुलकर बोलीं मलायका
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा है कि, हंसाने की कोशिश कर रही हूं लेकिन मां नेचुरल हैं। दीपिका मां की इस क्यूट तस्वीर पर उनकी बहन अनीषा पादुकोण ने भी कमेंट किया। अनीषा पादुकोण ने इस तस्वीर पर हार्ट (दिल) बनाकर कमेंट किया है।
आपको बता दें कि, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल नवंबर में इटली में शादी की थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई और बैंग्लुरु में वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया था।