Move to Jagran APP

Box Office: 'डेडपूल 2' की शानदार शुरुआत पर दूसरे दिन की कमाई तो...हैरान कर देगी

रविवार को कलेक्शंस में उछाल आने की पूरी उम्मीद है। डेडपूल 2 के कलेक्शंस में कमी की वजह इसके एडल्ट जॉनर को भी माना जा रहा है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sun, 20 May 2018 12:34 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 11:24 AM (IST)
Box Office: 'डेडपूल 2' की शानदार शुरुआत पर दूसरे दिन की कमाई तो...हैरान कर देगी
Box Office: 'डेडपूल 2' की शानदार शुरुआत पर दूसरे दिन की कमाई तो...हैरान कर देगी

मुंबई। हॉलीवुड सुपर हीरो फ़िल्म 'डेडपूल 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर शुरुआत तो अच्छी की है, मगर कोई इतिहास रचने से चूक गयी है। दूसरे दिन फ़िल्म के कलेक्शंस में मामूली गिरावट दर्ज़ की गयी है। हालांकि ये तय है कि सम्मानजनक ओपनिंग वीकेंड 'डेडपूल 2' को ज़रूर मिलेगा। 

loksabha election banner

18 मई को सिनेमाघरों में पहुंची 'डेडपूल 2' ने पहले दिन जहां 11.25 करोड़ का कारोबार किया, वहीं दूसरे दिन फ़िल्म को 10.65 करोड़ मिले। दो दिनों में फ़िल्म को 21.90 करोड़ मिल गये हैं। रविवार को कलेक्शंस में उछाल आने की पूरी उम्मीद है। 'डेडपूल 2' के कलेक्शंस में कमी की वजह इसके एडल्ट जॉनर को भी माना जा रहा है।हालांकि ए सर्टिफिकेट को देखते हुए 'डेडपूल 2' के कलेक्शंस ठीकठाक कहे जाएंगे।

फ़िल्म भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ की गयी है। हिंदी के लिए डबिंग रणवीर सिंह ने की है, जिसे काफ़ी पसंद किया जा रहा है। ट्रेड जानकार बताते हैं कि पहले दिन फ़िल्म को मिले कलेक्शंस का 41 फीसदी हिंदी वर्ज़न से आया है। 

इस साल रिलीज़ हुई 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' ने हॉलीवुड फ़िल्मों के लिए एक नए मानक की बुनियाद रख दी है। आने वाले समय में भारत में रिलीज़ होने वाली विदेशी फ़िल्मों को इसी कसौटी पर कसा जाएगा। ख़ासकर वो फ़िल्में, जो सफल सीरीज़ से संबंध रखती हैं और भारत भी उन फ़िल्मों के लिए अतीत में बड़ा बाज़ार रहा है। 'डेडपूल 2' इसी श्रेणी में आती है। 

यही वजह है कि इनफिनिटी वॉर की अभूतपूर्व सफलता के बाद माना जाने लगा था कि 'डेडपूल 2' के लिए उपजाऊ ज़मीन तैयार हो गयी है, जिस पर कामयाबी की फसल लहलहा उठेगी, पर ऐसा नहीं हुआ। 'डेडपूल 2' ने अपेक्षाकृत हल्की ओपनिंग ली है।

Box Office पर टॉप 10 ओपनिंग 

हालांकि 'हॉलीवुड फ़िल्मों के टॉप 10 ओपनिंग डे कलेक्शंस' में फ़िल्म ज़रूर शामिल हो गयी है। इस लिस्ट में 'डेडपूल 2' तीसरे स्थान पर आती है-

  • 10. फास्ट एंड फ्यूरियस 8- 6.29 करोड़
  • 9. स्पेक्ट्रे- 8.40 करोड़ 
  • 8. कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर- 8.53 करोड़ 
  • 7. मिशन इंपोसिबिल: रोग नेशन- 8 करोड़ 
  • 7. xXx: रिटर्न ऑफ़ ज़ेंडर केज- 8 करोड़ 
  • 6. स्पायडरमैन: होमकमिंग- 9.30 करोड़ (पेड प्रीव्यूज़ शामिल) 
  • 5. द जंगल बुक- 10.09 करोड़ 
  • 4. एवेंजर्स एड ऑफ़ अल्ट्रॉन- 10.98 करोड़ 
  • 3. डेडपूल 2- 11.25 करोड़ 
  • 2. फास्ट एंड फ्यूरियस 7- 12 करोड़ 
  • 1. एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर– Rs. 31.3 करोड़ 

Box Office पर टॉप 10 हॉलीवुड फ़िल्में

भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर कलेक्शन के अनुसार Top 10 Hollywood Films फ़िल्में इस प्रकार हैं। अब देखना ये है कि डेडपूल 2 इस लिस्ट में जगह बना पाती है या नहीं।

  • 10. लाइफ़ ऑफ़ पाई- 88 करोड़
  • 9. द अमेज़िंग स्पायडरमैन- 96 करोड़
  • 8. स्पायडरमैन 3- 100 करोड़
  • 7. 2012- 102 करोड़
  • 6. एवेंजर्स- एज ऑफ़ अल्ट्रॉन- 111 करोड़
  • 5. जुरासिक वर्ल्ड- 152 करोड़
  • 4. अवतार- 145 करोड़
  • 3. फ्यूरियस 7- 172 करोड़
  • 2. जंगल बुक- 188 करोड़
  • 1. एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर- 220 करोड़

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.