Move to Jagran APP

De De Pyaar De Box Office Day 10: दूसरे वीकेंड में भी नई फ़िल्मों पर भारी अजय की 'दे दे प्यार दे', ज़ोरदार कमाई

De De Pyaar De Box office Collection 10 Days ओपनिंग वीकेंड में पीएम नरेंद्र मोदी ने जहां ₹11.76 करोड़ का कलेक्शन किया वहीं इंडियाज़ मोस्ट वांटेड ₹8.66 करोड़ ही जमा कर सकी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 27 May 2019 12:44 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 04:08 PM (IST)
De De Pyaar De Box Office Day 10: दूसरे वीकेंड में भी नई फ़िल्मों पर भारी अजय की 'दे दे प्यार दे', ज़ोरदार कमाई
De De Pyaar De Box Office Day 10: दूसरे वीकेंड में भी नई फ़िल्मों पर भारी अजय की 'दे दे प्यार दे', ज़ोरदार कमाई

मुंबई। De De Pyaar De Box Office Collection Day 10 अजय देवगन की फ़िल्म 'दे दे प्यार दे' बॉक्स ऑफ़िस अच्छा प्रदर्शन कर रही है। नई रिलीज़ के बावजूद फ़िल्म ने दूसरे वीकेंड में बेहतर कलेक्शन किया है और ₹75 करोड़ का शानदार पड़ाव पार कर लिया। 

prime article banner

शुक्रवार को फ़िल्म दूसरे हफ़्ते में चली गयी। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने ₹3.58 करोड़ जमा किये। शनिवार को ₹4.78 करोड़ और रविवार को ₹5.68 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे वीकेंड में ही फ़िल्म ने ₹14 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। अब 10 दिनों में दे दे प्यार दे का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन ₹75.09 करोड़ हो चुका है। ख़ास बात यह है कि दूसरे वीकेंड में भी दे दे प्यार दे ने नई रिलीज़ फ़िल्मों PM Narendra Modi और India's Most Wanted पर भारी पड़ रही है। ओपनिंग वीकेंड में पीएम नरेंद्र मोदी ने जहां ₹11.76 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं इंडियाज़ मोस्ट वांटेड ₹8.66 करोड़ ही जमा कर सकी। फ़िल्म की इस रफ़्तार को देखकर अंदाज़ा है कि ₹90-95 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन कर लेगी।

पहले हफ़्ते में 61 करोड़ की कमाई

गुरुवार को De De Pyaar De ने 4.48 करोड़ के साथ सिनेमाघरों में 7 दिनों का पूरा सफ़र पूरा कर लिया था, जिसे मिलाकर पहले हफ़्ते में फ़िल्म की कमाई 61.05 करोड़ पर पहुंच गयी। वर्किंग वीक में सोमवार को फ़िल्म ने ₹6.19 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि मंगलवार को कलेक्शंस ₹6.10 करोड़ रहे थे। बुधवार को फ़िल्म ने 5.74 करोड़ की राशि जमा की थी। पहले हफ़्ते में दे दे प्यार दे के आंकड़ों में अधिक गिरावट नहीं आयी। हालांकि दे दे प्यार दे की रफ़्तार अजय की पिछली रिलीज़ टोटल धमाल से कम रही, जिसने पहले हफ़्ते में ₹94.55 करोड़ जमा किये थे। 

17 मई को देशभर में 3100 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ हुई 'दे दे प्यार दे' को पहले दिन ₹10.41 करोड़ मिले थे, जिसे उम्मीद से कम बताया गया, मगर दूसरे दिन शनिवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में जंप आया और ₹13.39 करोड़ की कमाई कर ली। रविवार को ₹14.74 करोड़ के कलेक्शन के साथ फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ₹38.54 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया था।

'दे दे प्यार दे' को अकीव अली ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुलप्रीत मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'दे दे प्यार दे' की कहानी एक 50 साल के बिज़नेसमैन और उसकी 24 साल की गर्लफ्रेंड की लव स्टोरी पर आधारित है। फ़िल्म में तब्बू अजय की एक्स वाइफ़ और रकुल गर्लफ्रेंड के रोल में हैं। फ़िल्म को समीक्षकों ने भी सपोर्ट किया है। तब्बू के साथ अजय की पिछली फ़िल्म गोलमाल अगेन है, जबकि रकुल के साथ वो पहली बार पेयर अप हुए हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.