विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हर किसी का बेटा...', ट्रेलर लॉन्च में डेविड धवन इमोशनल, Varun Dhawan की तारीफ करते हुए छलके आंसू

Published: Sat, 23 May 2026 06:03 PM (IST)

वरुण धवन की आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में डेविड धवन इमोशनल हो गए और पैप्स के सामने रोने लगे।

इमोशनल हो गए थे वरुण के पिता डेविड। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

इमोशनल हो गए थे वरुण के पिता डेविड। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्ममेकर डेविड धवन सालों बाद फिर से डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। डेविड की आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) में उनके बेटे वरुण धवन (Varun Dhawan) लीड रोल निभा रहे हैं। 

23 मई 2026 को 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट होस्ट हुआ, जहां फिल्म की स्टार कास्ट के साथ डेविड धवन भी शामिल हुए। पैप्स के साथ बातचीत में वह इमोशनल हो गए। 

इमोशनल हुए वरुण के पापा

डेविड धवन ने मीडिया के साथ बातचीत में अपने बेटे वरुण धवन की तारीफ की। डेविड ने बताया कि साल 2022 में जब उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, तब कैसे एक्टर ने उनका ख्याल रखा। पैप्स संग इमोशनल होकर डेविड धवन ने कहा-

जब मैं अस्पताल में था, तब वह मेरे साथ सोता था। आपको और क्या चाहिए यार? एक एक्टर के तौर पर वह खुद को इंप्रूव कर रहा है, जब भी जरूरत हो, वह अपना बेस्ट दे सकता है लेकिन एक पिता के तौर पर अगर मैं आपसे कहूं तो हर किसी का बेटा वरुण जैसा ही होना चाहिए।

इतना बोलते ही डेविड धवन की आंखों से आंसू बहने लगे। बगल में बैठे वरुण ने अपने पिता को शांत कराया। 

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

यह भी पढ़ें- लास्ट मोमेंट पर कैंसिल हुआ Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर लॉन्च, मेकर्स ने बताई बड़ी वजह

कब रिलीज हो रही है फिल्म?

डेविड धवन निर्देशित 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन के साथ मनीष पॉल, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े और मौनी रॉय जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। डेविड इस फिल्म से 6 साल बाद कमबैक कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 2020 में वरुण के साथ ही कुली नंबर 1 बनाई थी। 

यह भी पढ़ें- Samay Raina ने Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के गाने के लिए वरुण धवन को किया ट्रोल, बोले- 'कुछ अच्छा बनाओ...'