विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Darlings Twitter Review: क्या लोगों की 'डार्लिंग्स' बन पाईं आलिया भट्ट और शेफाली, फिल्म देखने से पहले यहां पढ़ें रिव्यू

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Fri, 05 Aug 2022 01:27 PM (IST)

Darlings Twitter Review आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

Alia bhatt Shefali shah Film Darlings Twitter Review
Alia bhatt Shefali shah Film Darlings Twitter Review

नई दिल्ली, जेएनएन। Darlings Twitter Review: आलिया भट्ट, शेफाली शाह और विजय वर्मा की फिल्म 'डार्लिंग्स' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में शेफाली ने अपनी बेटी आलिया का उसकी हर साजिश में साथ दिया है। दरअसल, फिल्म की पूरी कहानी ही आलिया, शेफाली और विजय वर्मा के इर्द गिर्द घूमती है। इंटरनेट पर ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इसके बॉयकॉट की मांग तेज हो गई थी। लोगों का कहना था कि फिल्म में आलिया भट्ट मर्दों पर अत्याचार को बढ़ावा दे रही है इसलिए हमें डार्लिंग्स का बहिष्कार करना चाहिए।

कहानी की बात करें तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट को देखकर लगता है कि फिल्म में विजय वर्मा को शराब की लत है वो अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ मारपीट करते हैं। बाद में शेफाली और आलिया मिलकर जिसका बदला लेती हैं। सोशल मीडिया पर डार्लिंग्स को लेकर पहले से काफी बज है, कुछ को ये पसंद आई तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें ये फिल्म कुछ खास नहीं लगी। 

एक ट्विटर यूजर ने फिल्म को एवरेज सटायर बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म को एक्टर्स के परफॉर्मेंस के लिए देखा जा सकता है। फिल्म में थोड़ा ह्ययूमर भी है और कॉमेडी भी।