Move to Jagran APP

चीन में फिर छाया 'दंगल' Girls का जलवा, जैकी चैन के साथ देखिये इनका Fan Moment

फातिमा और सना दोनों ही जैकी चैन की बहुत बड़ी फैन हैं और इस मूवी वीक में उन्होंने अपना Fan Moment भी मनाया। जैकी भी दोनों के साथ बहुत खुश नज़र आ रहे हैं।

By Shikha SharmaEdited By: Published: Mon, 23 Jul 2018 01:10 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jul 2018 10:43 AM (IST)
चीन में फिर छाया 'दंगल' Girls का जलवा, जैकी चैन के साथ देखिये इनका Fan Moment
चीन में फिर छाया 'दंगल' Girls का जलवा, जैकी चैन के साथ देखिये इनका Fan Moment

मुंबई। आमिर ख़ान की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म 'दंगल' को रिलीज़ हुए तकरीबन दो साल होने वाले हैं मगर सुर्ख़ियों ने इस फ़िल्म का साथ अब तक नहीं छोड़ा है। पहले भारत और फिर चाइना में इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस नंबर के बहुत से रिकॉर्ड तोड़े हैं। और अब एक बार फिर इस फ़िल्म से एक ख़ास ख़बर सामने आई है।

loksabha election banner

आपको बता दें कि हाल ही में चाइना में जैकी चैन एक्शन मूवी वीक हुआ था जहां दुनिया भर से कई एक्शन फ़िल्मों को सराहा गया और उनके लिए तरह तरह के अवार्ड्स भी रखे गए थे। इस इवेंट पर 'दंगल' गर्ल्स फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी मौजूद थीं। इन दोनों ने ना कि सिर्फ इस इवेंट को अटेंड किया बल्कि अवार्ड भी हासिल किया। दोनों को ही यहां फ़िल्म 'दंगल' के लिए बेस्ट न्यू एक्शन स्टार के अवार्ड से नवाज़ा गया।

यह भी पढ़ें: वेब समीक्षा: करणजीत कौर उर्फ़ सनी लियोनी को अपने किसी भी फैसले पर पछतावा ना था, ना है

सान्या और फातिमा दोनों ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस इवेंट की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। फातिमा इस मूवी वीक में ग्रे शेड्स के रंग के खूबसूरत गाउन में नज़र आई वहीं सान्या इस इवेंट पर साड़ी पहन कर पहुंची। देखिये दोनों की तस्वीरें-

#jackiechanactionmovieweek

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh) on

सेलिब्रेशन यहीं ख़त्म नहीं हुआ, फातिमा और सना दोनों ही जैकी चैन की बहुत बड़ी फैन हैं और इस मूवी वीक में उन्होंने अपना Fan Moment भी मनाया। जैकी भी दोनों के साथ बहुत खुश नज़र आ रहे हैं। फातिमा और सना 'दंगल' के बाद काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं। दोनों एक साथ कई बार पार्टीज़ करते, डांस प्रैक्टिस करते और वर्कआउट करते हुए भी दिखाई देते हैं।

फ़िल्म 'दंगल' से सान्या और फातिमा को खूब पॉपुलैरिटी मिली है और इसमें कोई शक नहीं कि दोनों तारीफ़ के काबिल भी हैं। इनकी आने वाली फ़िल्मों की बात की जाए तो सान्या आयुष्मान खुराना के साथ फ़िल्म 'बढ़ाई हो' में नज़र आने वाली है जो इस साल 19 अक्टूबर को रिलीज़ होगी जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं अमित शर्मा ।

यह भी पढ़ें: Box Office: जाह्नवी-ईशान की 'धड़क' ने पहले दिन ही बना दिया कमाई का यह रिकॉर्ड

@jungleepictures and chrome pictures“Badhaai Ho” directed by Amit Sharma, is set to release on Dussehra, 19th Oct 2018. @ayushmannk Badhaai Ho!

A post shared by Sanya Malhotra (@sanyamalhotra_) on

दूसरी तरह फातिमा आमिर ख़ान के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। इस फ़िल्म का नाम है 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान' जिसमें कटरीना कैफ और अमिताभ बच्चन भी हैं। विजय कृष्ण आचार्य द्वारा डायरेक्ट हुई यह फ़िल्म इस साल नवम्बर में रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म के लिए फातिमा खूब मेहनत कर रही हैं। अपने लुक्स और बॉडी पर काफी वर्कआउट कर रही हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि फातिमा की एक आयब्रो में कट है जो कि 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान' का ही लुक है। यह बात अलग है कि मेकर्स इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं कि फ़िल्म से जुड़ी कोई भी बात बाहर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.