विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ira Khan: आइरा खान के बर्थ डे पर फातिमा सना शेख ने शेयर की ये फोटो, आमिर की बेटी को इस तरह किया विश

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 08 May 2023 04:06 PM (IST)

Ira Khan आइरा खान लोकप्रिय स्टार किड हैं। वह पिता आमिर की तरह शोबिज इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं लेकिन ...और पढ़ें

File Photo of Ira Khan. Photo Credit: Instagram
File Photo of Ira Khan. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। आमिर खान की बेटी आइरा काफी पॉपुलर स्टार किड हैं। वह अपने पिता की तरह एक्टर तो नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर किसी सेलिब्रिटी से कम पॉपुलैरिटी भी नहीं एंजॉय करती हैं। पिछले साल नवंबर के महीने में नुपूर शिखरे से सगाई करने की खबर सामने आने के बाद उनकी लोकप्रियता में इजाफा देखने को मिला। आज मिस्टर परफेक्शनिस्ट की बेटी का 25वां जन्मदिन है, और इस स्पेशल डे पर उन्हें कई लोगों से बधाई मिली है।

आमिर की बेटी को फातिमा ने इस तरह दी बधाई

आइरा खान फिल्मी दुनिया से काफी दूर हैं। मगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी गजब की फैन फॉलोइंग है। उनके 25वें जन्मदिन पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है, जिसमें दंगल एक्ट्रेस 'फातिमा सना शेख' का नाम भी शामिल है। उन्होंने आइरा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें विश किया। इस तस्वीर में आइरा को ब्लू टी में और फातिमा को ब्लैक शर्ट में देखा जा सकता है।

फातिमा और आमिर खान के रिलेशन को लेकर कई रूमर्स सामने आ चुके हैं। हालांकि, इन अफवाहों पर दोनों ने ध्यान न देते हुए अपने-अपने करियर पर ही फोकस किया। फातिमा, आमिर की बेटी की अच्छी दोस्त बताई जाती हैं।

नूपुर शिखरे ने भी किया विश

आइरा खान के मंगेतर नूपुर शिखरे ने भी उन्हें स्वीट बर्थ डे पोस्ट के साथ विश किया है। नूपुर ने अपनी लेडी लव के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार नजर आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Popeye ⚓ (@nupur_popeye)

गौरतलब है कि सितंबर 2022 में आइरा खान ने नुपूर शिखरे के साथ अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया था। इसके कुछ महीनों बाद कपल ने सगाई कर ली, जो कि पूरी तरह से क्लोज फ्रेंड्स के बीच आयोजत की गई पार्टी थी।