डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च इवेंट में पहुंचे सितारे, रेखा, विद्या, उर्वशी सहित नजर आए ये स्टार्स
Dabboo ratnanis 2019 Calendar - मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी द्वारा हर साल कैलेंडर लॉन्च किया जाता है जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स की तस्वीरें ह ...और पढ़ें

मुंबई। प्रसिद्ध सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर का इंतजार सबको रहता है। और वह दिन आ ही गया जब डब्बू रतनानी के कैलेंडर 2019 को लॉन्च किया गया। बीती रात मुंबई में डब्बू रतनानी के कैलेंडर 2019 को लॉन्च किया गया। इस मौके पर हर साल की तरह बॉलीवुड सितारे मौजूद थे। कैलेंडर की कुछ तस्वीरों के साथ आपको दिखाते हैं उन सितारों की तस्वीरें जो इस इवेंट पर पहुंचे थे।
डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च इवेंट में अपने जमाने के मशहूर एक्टर्स के साथ यंग एक्टर्स भी शामिल हुए। शुरुआत करते हैं खूबसूरत अदाकारा रेखा से। रेखा कुछ इस अंदाज में नजर आई। रेखा के साथ टाइगर श्रॉफ, उर्वशी रौतेला और कियारा आडवाणी नजर आ रहे हैं।

रेखा और विद्या जब इस इवेंट पर मिले तो कुछ इस प्रकार मिले।
इस खास मौके पर कार्तिक आर्यन और सनी लियोनी भी मौजूद थे। कार्तिक और सनी ने कैलेंडर वाले पोस्टर्स को हाथों में लिया और फिर फोटोशूट करवाया।

कृति सनोन भी खास तौर पर मौजूद थी।

उर्वशी रौतेल हमेशा की तरह अलग अंदाज में नजर आईं।

सनी लियोनी की इस तस्वीर में उनके हाथों में उनका कैलेंडर में शामिल किया गया पोस्टर देखा जा सकता है।

अभिनेत्री पूजा चोपड़ा इस खास इवेंट में मौजूद थी।

मशहूर गायक हिमेश रेशमिया ने भी इस इवेंट में शिरकत की।

यह भी पढ़ें: अब झकास अनिल कपूर को हुई ऐसी बीमारी, कमबख्त फिल्मी स्टंट बनी वजह
आपको बता दें कि, डब्बू रतनानी जब अपने कैलेंडर के लिए सेलिब्रिटी का फोटो शूट करते हैं तो वे उनके साथ बिताए मोमेंट्स को इंस्टा पर शेयर करते हैं। यहां पर कुछ कैलेंडर की तस्वीरों को देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
डब्बू द्वारा हाल ही में इस वीडियो को शेयर किया गया था जिसमें एेश्वर्या राय बच्चन को देखा जा सकता है। एक और वीडियो में वे कियारा आडवाणी के साथ नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले बॉलीवुड के शहंशाह का भी वीडियो डब्बू ने शेयर किया था।
View this post on Instagram
एक और पोस्ट में शाहरुख़ खान के साथ कैलेंडर शूट को देखा जा सकता है।
View this post on Instagram

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।