Sonakshi Sinha Birthday: Dabangg Girl ने बताया जन्मदिन पर बिना चूके करती हैं ये काम
Sonakshi Sinha के नाम पर Rowdy Rathore जैसी सुपरहिट फिल्म भी है और वही वह Akshay Kumar के साथ फिल्म Holiday A Soldier Is Never Off Duty में भी काम कर चुकी हैं।
नई दिल्ली, जेेएनएन। फिल्म अभिनेत्री Sonakshi Sinha आज अपना 32 वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने Salman Khan अभिनीत फिल्म Dabangg के माध्यम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके नाम पर Rowdy Rathore जैसी सुपरहिट फिल्म भी है और वही वह Akshay Kumar के साथ फिल्म Holiday: A Soldier Is Never Off Duty में भी काम कर चुकी हैं। सोनाक्षी सिन्हा की बॉलीवुड की यात्रा उतार-चढ़ाव से भरी हुई हैं। उन्हें अक्सर उनके वजन के लिए ट्रोल किया गया हैं लेकिन इसके बावजूद सोनाक्षी सिन्हा ने कभी भी अपना आपा नहीं खोया और उन्होंने अपना ध्यान अपने काम पर लगाये रखा।
View this post on Instagram
सोनाक्षी सिन्हा अपना 32 वा जन्मदिन मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित अपने फॉर्म हाउस पर मना रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने जन्मदिन के मौके पर हमेशा छुट्टी ली है और आराम किया हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जन्मदिन के मौके पर वह एक काम हमेशा करती हैं। वह अपनी आपाधापी की जिंदगी से कुछ समय निकालकर शहर से बाहर अपने दोस्तों के साथ समय बिताती हैं। अक्सर लोकेशन प्रत्येक वर्ष वही होता है और वह वहां जाकर आराम करना पसंद करती हैं। इस बार भी उनकी यही योजना है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि चूंकि इस बार अधिक व्यस्तता होने के चलते उन्हें ज्यादा समय नहीं मिलाl अब उन्होंने उनके दोस्तों के साथ तय किया हैं कि इस बार वह सिर्फ आराम करेंगी। दूसरा कुछ भी नहीं करेंगी।
उन्होंने आगे यह भी कहा कि दोबारा काम पर लौटने के पहले वह अपनी सभी थकान मिटा लेना चाहती हैं और तरोताजा होकर वापस काम पर लौटना चाहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा को जागरण डॉट कॉम की ओर से भी जन्मदिन की ढेरों मंगलकामनाएं।
यह भी पढ़ें : फिल्म Takht को लेकर Karan Johar ने दिया बड़ा बयान, बेचैनी और उत्सुकता दोनों है शामिल
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप