Dabangg 3: इस बार ये 4 नए किरदार देंगे चुलबुल पांडे का साथ, क्या फिल्म होगी और भी दमदार?
Dabangg 3 सलमान खान की दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म दबंग-3 में इस बार चार नए एक्टर्स दिखाई देंगे। देखते हैं इन चार एक्टर्स से क्या फर्क पड़ता है...
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग-3 का ट्रेलर जारी हो गया है। इस बार चुलबुल पांडे यानी सलमान खान फिल्म को दमदार बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं दबंग सीरीज की इस तीसरी फिल्म में कई ऐसे एक्टर भी हैं, जो पहली बार दिखाई देंगे और दंबग के पुराने एक्टर को रिप्लेस करेंगे। अब देखना ये है कि ये चार एक्टर कितना सफल हो पाते हैं। जानते हैं उन चार एक्टर्स के बारे में जो दबंग सीरीज में पहली बार दिखाई देंगे...
सई मांजरेकर- सई मांजरेकर दबंग-3 से ही बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इस बार दबंग में खुशी का किरदार सई मांजरेकर निभाएंगी और यह कहानी का अहम हिस्सा होगा।
किच्चा सुदीप- किच्चा सुदीप भी बॉलीवुड के लिए नया चेहरा होंगे, लेकिन साउथ सिनेमा में वो जाने माने स्टार हैं। इस बार किच्चा विलेन के तौर पर नजर आएंगे और दोनों के बीच कई फाइटिंग सीन भी दिखाई देंगे। इससे पहले यह किरदार सोनू सूद निभा रहे थे, जिन्होंने फिल्म में छेदी लाल का किरदार निभाया था।
प्रमोद खन्ना- प्रमोद खन्ना, विनोद खन्ना के भाई हैं। इस बार विनोद खन्ना का किरदार प्रमोद खन्ना निभाएंगे, जो पहले की फिल्मों में चुलबुल पांडे के सौतेले पिता बन रहे थे।
वरीना हुसैन- वरीना हुसैन इस बार मलाइका अरोड़ा के गाने मुन्नी बदनाम हुई की तरह मुन्ना बदनाम हुआ में नजर आएंगी। इस बार इस गाने को वरीना हुसैन और सलमान पर फिल्माया गया है। यानी इस बार आइटन सॉन्ग में लोग वरीना का किरदार निभाएंगे।
बता दें कि 'दबंग 3' का निर्देशन प्रभु देवा कर रहे हैं। वहीं अरबाज खान, सलमान और निखिल द्विवेदी फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। 20 दिसबंर को रिलीज होने वाली इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए सलमान खान ने नई रणनीति भी बनाई है।