Move to Jagran APP

कार्तिक आर्यन को हुआ इंसानियत पर भरोसा, कोरोना काल में परेशान लोगों के लिए की प्रार्थना

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कार्तिक अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में कार्तिक ने एक तस्वीर शेयर की है इस तस्वीर में कार्तिक गुरुद्वारे (गोल्डन टेम्पल) के सामने हाथ जोड़कर खड़े हुए हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 06:51 PM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 06:51 PM (IST)
कार्तिक आर्यन को हुआ इंसानियत पर भरोसा, कोरोना काल में परेशान लोगों के लिए की प्रार्थना
कार्तिक आर्यन की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। पूरी दुनिया इस समय महामारी से जूझ रही है। भारत में इस महामारी की वजह से आए दिन कई जानें जा रही हैं। कई लोग अपनी एक- एक सांस के लिए लड़ रहे हैं। ऐसे में हर कोई एक दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहा है। जिसे देखते हुए सभी का इंसानियत में यकीन बढ़ रहा है। हाल ही में अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी इस बारे में बात की है।

loksabha election banner

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कार्तिक अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में कार्तिक ने एक तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में कार्तिक गुरुद्वारे (गोल्डन टेम्पल) के सामने हाथ जोड़कर खड़े हुए हैं। इस फोटो के साथ कार्तिक ने बताया है कि इस समय के हालातों को देखते हुए उनका इंसानियत पर भरोसा बढ़ गया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कार्तिक ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस मुश्किल घड़ी में मेरा इंसानियत पर भरोसा फिर से बनने लगा हैं। ये देखकर दिल पिघल जाता है कि किस तरह लोग आगे आकर, छोटी- छोटी पहल के जरिए मदद कर रहे हैं। चाहें वो सोशल मीडिया पर दया भाव और करुणा दिखाना हो या जरूरतमंदो के लिए कुछ करने का पुरुषार्थ हो। मैं सभी के लिए और एक अच्छे कल के लिए भगवान से ढेर सारी प्रार्थना करता हूं।'

कार्तिक के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। उनके फैंस भी इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों अभिनेता कार्तिक आर्यन भी कोरोना वायरस संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद कुछ दिनों के लिए कार्तिक होम क्वारंटीन हो गए थे। कुछ ही दिनों में कार्तिक ने संक्रमण को मात भी दे दी थी। वहीं अब कार्तिक लगातार अपने फैंस से अपील कर रहे हैं कि वो मास्क लगाकर रखें और घर पर ही रहें।

अनीता हसनंदानी ने बताए 'ब्रेस्ट फीडिंग' के फायदे, बेटे के साथ वीडियो किया शेयर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.