Coronavirus: अब मैथिली ठाकुर ने भी गाया कोरोना वायरस पर गाना, आपने सुना?
Coronavirus Songs फेमस गायक मैथिली ठाकुर का कोरोना वायरस पर गाना वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने भाइयों के साथ गाना गा रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस के डर के बीच सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूकता करने का सिलसिला भी जारी है। इसमें राजनीतिक, बॉलीवुड और कई हस्तियां मजाक के जरिए भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना पर कई गाने भी रिलीज हो चुके हैं, जिसमें लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसमें राजस्थानी, हिंदी, पंजाबी, भोजपुरी गाने शामिल हैं। किसी गाने में कोई सिंगर तो किसी गाने में कुछ महिलाएं गाने गा रही हैं। अब सोशल मीडिया पर सिंगर मैथिली ठाकुर का भी एक गाना आ गया है।
अपने गानों के लिए सोशल मीडिया पर अपनी खास पहचान बनाने वाली मैथिली ठाकुर ने कोरोना वायरस पर एक गाना बनाया है। इस गाने में मैथिली अपने भाइयों के साथ क्लासिकल स्टाइल में गाना गा रही हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। यह वीडियो जानलेवा कोरोना वायरस पर बना पैरोडी सॉन्ग है जो मशहूर फिल्म 'कुर्बानी' के 'लैला ओ लैला' पर बनाया गया है।
मैथिली ठाकुर इस गाने को इंडियन क्लासिकल स्टाइल में गा रही हैं। केवल 46 सेकंड के इस वीडियो के अंत में मैथिली ने लोगों से सुरक्षित रहने और घर पर रहने की सलाह भी दी है। वहीं, कई अन्य गाने रिलीज हुए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर हिट हो चुके हैं। इनमें कई वीडियो हंसाने वाले हैं तो कई वीडियो में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इन वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है और व्यूज काफी बढ़ रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस पर काफी चर्चा हो रही है, तो लोग इन्हें शेयर भी कर रहे हैं।
बता दें कि मैथिली ठाकुर के गाने सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं। मैथिली ठाकुर की पहचान भजनों से हैं और वो हमेशा अपने भाइयों के साथ गाना गाती हैं। ऐसे में देखते हैं कि कौन-कौन से गाने हैं, जो आपको जानकारी देने के साथ ही आपका एंटरटेनमेंट भी कर रहे हैं...