Move to Jagran APP

Coronavirus Lockdown: लॉकडाउन में एक साथ रह रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट? ये तस्वीरें खोल रही हैं राज!

Coronavirus कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन के बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ रह रहे हैं जिनका अंदाजा इन तस्वीरों से लगाया जा सकता है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 09:31 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 09:31 AM (IST)
Coronavirus Lockdown: लॉकडाउन में एक साथ रह रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट? ये तस्वीरें खोल रही हैं राज!
Coronavirus Lockdown: लॉकडाउन में एक साथ रह रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट? ये तस्वीरें खोल रही हैं राज!

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सेलेब्स भी घरों में बंद हैं और अकेले ही अपना टाइम पास कर रहे हैं। घर बैठे सेलेब्स अपना टैलेंट दिखा रहे हैं, जिसमें कोई फोटोग्राफी, हेयरकटिंग, कुकिंग का टैलेंट दिखा रहा है। इसी बीच, आलिया भट्ट ने भी अपनी फोटोग्राफी का टैलेंट दिखाया और फोटो क्लिक्स करके अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी की। लेकिन, इन फोटो से सिर्फ उनकी फोटोग्राफी स्किल्स के बारे में ही नहीं पता चला, बल्कि ये भी पता चल गया कि शायद रणबीर कपूर भी उनके साथ ही हैं।

loksabha election banner

आलिया ने अपने पेट्स की फोटोज शेयर कर इस बात का हिंट दिया है कि वे इस क्वारनटीन पीरियड में रणबीर कपूर के साथ हैं। दरअसल, आलिया ने जो तस्वीरें शेयर की है, उसमें पेट डॉग्स रणबीर कपूर के हैं। बता दें कि रणबीर कपूर के पास दो मास्टिफ प्रजाति के कुत्ते हैं, जबकि आलिया के पास पर्शियन कैट है। इस कैट का इंस्टाग्राम अकाउंट भी है और अक्सर आलिया भट्ट इस कैट से साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Time to show off some photography.. Ufff!💗 #lovethypet

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Look at that face! #lovethypet ☀️☀️

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on

हालांकि, लॉकडाउन के बीच आलिया ने रणबीर के पालतू कुत्ते और अपनी कैट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभी दोनों साथ में रह रहे हैं। वहीं इससे पहले भी आलिया भट्ट ने एक फोटो शेयर की थी, जो उनकी खुद की थी। इसमें आलिया भट्ट घर में ही थीं और खिड़की से बाहर का नजारा देख रही थीं। उस फोटो को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने फोटो क्रेडिट में रणबीर कपूर का ही नाम दिया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#Aliabhatt #RanbirKapoor

A post shared by Entertainment Fan Page (@facc2911) on

वहीं, एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें आलिया और रणबीर अपने पेट्स को घुमा रहे थे, जो यह बताता है कि दोनों एक साथ हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

stay home &... watch the sunset 🌄 #stayhomestaysafe P.S - 📸 credit to my all time fav photographer RK 💗

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on

ऐसे में यह बात ज्यादा मजबूत हो जाती है कि आखिर आलिया और रणवीर एक साथ रह रहे हैं। हालांकि, दोनों ने साथ रहने की बात खुलकर नहीं स्वीकार की है, जबकि दोनों कई बार एक साथ दिखाई दिए हैं और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर एक दूसरे के लिए प्यार जता चुके हैं। वहीं, रणबीर और आलिया की शादी की तारीख की खबरें भी कई बार आ चुकी हैं, लेकिन कपूर और भट्ट परिवार ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.