Lockdown: जब इन सेलेब्स ने उठाया कंघा, कैंची...और घर पर ही बना दिया सैलून! देखें वीडियो
Coronavirus Lockdown कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से सैलून भी बंद है और अब सेलेब्स ने घर पर ही सैलून बनाने का फैसला किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड स्टार्स अभी कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से घर में पैक हैं। कई स्टार्स ने जिम बंद होने से घर पर वर्कआउट, बाहर रेस्टोरेंट बंद होने पर घर पर कुकिंग करना शुरू कर दिया है। अब कुछ स्टार्स ने तो बाहर सैलून बंद होने से घर पर ही सैलून का काम शुरू कर दिया है। जी हां, कई स्टार्स ने घर पर ही सैलून बना लिया है, जिसमें हेयर कट, हेयर मसाज और कई चीजें घर पर ही कर रहे हैं। जानते हैं किस-किस स्टार्स ने सैलून का काम घर पर करना शुरू कर दिया है...
अनुष्का शर्मा
सबसे पहले अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली की घर पर हेयर कटिंग कर होम सैलून बनाने का काम शुरू किया था। एक्ट्रेस ने अपने घर पर ही विराट कोहली के बाल काट दिए थे और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे काफी पसंद भी किया गया था। आप भी यहां विराट कोहली की कटिंग का वीडियो देख सकते हैं...
View this post on Instagram
राजकुमार राव
राजकुमार राव ने अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की घर पर कटिंग कर दी। राजकुमार राव ने ट्रिमर से पत्रलेखा के बाल काट दिए। यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और लोग कपल की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें अपना प्यार भेज रहे हैं।
View this post on Instagram
दिव्यांका त्रिपाठी
वहीं, टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी अपने पति विवेक दहिया की घर पर ही कटिंग कर दी। विवेक दहिया ने अपने हेयर कटिंग के वक्त का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस घर पर ही विवेक की कटिंग कर रही हैं।
View this post on Instagram
कृति खरबंदा
कृति खरबंदा ने घर पर हेयरकट तो नहीं किया, लेकिन उन्होंने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें बताया है कि उनके सिर में पुलकिल सम्राट ने चंपी की है। अब सेलेब्स भी अलग अलग तरीकों से घर पर अपना टाइम पास कर रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपडा घर पर सिर के लिए एक पेस्ट तैयार कर अपने सिर पर लगा रही थीं, जिसका उन्होंने वीडियो भी शेयर किया था।
View this post on Instagram