Move to Jagran APP

Coronavirus Lockdown में लौटी 'रामायण', दूरदर्शन पर दो बार देख सकेंगे, जानें कब होगा प्रसारण

Ramayan Returns Coronavirus Lockdown प्रकाश जावड़ेकर के इस ट्वीट के बाद तमाम लोगों ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए महाभारत और चाणक्य के पुन प्रसारण की मांग उठाई है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 01:21 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2020 04:46 PM (IST)
Coronavirus Lockdown में लौटी 'रामायण', दूरदर्शन पर दो बार देख सकेंगे, जानें कब होगा प्रसारण
Coronavirus Lockdown में लौटी 'रामायण', दूरदर्शन पर दो बार देख सकेंगे, जानें कब होगा प्रसारण

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस कोविड 19 की वजह से हुए लॉकडाउन में दर्शकों को एक ज़बर्दस्त सरप्राइज़ मिलने वाला है। भारतीय टीवी के इतिहास के सबसे लोकप्रिय शोज़ में शामिल रामायण का प्रसारण दूरदर्शन नेशनल पर फिर से किया जा रहा है। सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी सूचना ट्वीट करके दी। 

loksabha election banner

जावड़ेकर ने शुक्रवार सुबह ट्वीट करके बताया कि जनता की मांग पर शनिवार यानि 28 मार्च से दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर रामायण का फिर से प्रसारण होगा। पहला एपिसोड सुबह 9 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में कई लोगों ने इसको लेकर ट्वीट किये थे कि लॉकडाउन के दौरान घरों में वक़्त बिताने के लिए रामायण अच्छा विकल्प है। 

प्रकाश जावड़ेकर के इस ट्वीट के बाद तमाम लोगों ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए महाभारत और चाणक्य के पुन: प्रसारण की मांग उठाई है। बता दें कि रामायण का प्रसारण सबसे पहले 1987 से 1988 तक चला था। भारतीय टीवी के यह सबसे सफल शोज़ में शामिल है।

रामायण का निर्माण और निर्देशन हिंदी सिनेमा के वेटरन फ़िल्ममेकर रामानंद सागर ने किया था। रामायण के नाम दुनिया में सबसे अधिक देखे जाने वाले टीवी शो का भी रिकॉर्ड है। 

इस माइथोलॉजिकल कहानी में अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखालिया ने सीता, सुनील लहरी ने लक्ष्मण और दारा सिंह ने हनुमान के किदार निभाये थे। अरविंद त्रिवेदी रावण के किरदार में नज़र आये थे। रामायण के कुल 78 एपिसोड्स प्रसारित हुए थे। रामायण के साथ भारतीय टेलीविज़न पर हिंदू माइथोलॉजी ने दस्तक दी थी। 

इसके बाद भी रामायण के कई संस्करण विभिन्न चैनलों पर बदले हुए रूप के साथ प्रसारित किये गये, मगर रामायण जैसी कामयाबी किसी को नहीं मिली। रामायण जैसी लोकप्रियता अगर किसी और माइथोलॉजिकल शो को मिली तो वो बीआर चोपड़ा की महाभारत है, जो 1988 से 1990 तक दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर प्रसारित हुई थी। इसके कुल 94 एपिसोड्स थे।

यह भी पढ़ें: कोरोना से निपटने के लिए आगे आये सेलेब्रिटीज़, पीएम रिलीफ़ फंड में करोड़ों की मदद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.