Coronavirus Lockdown में माधुरी दीक्षित ने खोल दिया राज़, दिखाया मोबाइल फोन पर है किसकी तस्वीर
Madhuri Dixit Mobile Wallpaper माधुरी ने अब अपने फैंस को अपने मोबाइल फोन के वॉलपेपर की झलक दिखाई है और फैंस से उनके मोबाइल के वॉलपेपर के स्क्रीनशॉट मांगे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस के चलते देशभर में इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ घरों में सेल्फ़ आइसोलेशन में हैं और अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के ज़रिए संवाद स्थापित कर रहे हैं। माधुरी दीक्षित उन सेलेब्रिटीज़ में शामिल हो गयी हैं, जो अपने फैंस तक पहुंचने के लिए इस माध्यम का शिद्दत से इस्तेमाल करती हैं। उनके साथ अपनी निजी ज़िंदगी के अपडेट शेयर करती हैं। माधुरी ने अब अपने फैंस को अपने मोबाइल फोन के वॉलपेपर की झलक दिखाई है और फैंस से उनके मोबाइल के वॉलपेपर के स्क्रीनशॉट मांगे हैं।
माधुरी ने सोशल मीडिया में #WhatsOnYourPhone गेम शुरू किया है। माधुरी के फोन पर उनकी ही एक तस्वीर वॉलपेपर के तौर पर लगी है। माधुरी ने इसके साथ लिखा है- दोस्तों, चूंकि लॉकडाउन ने हम सभी को अपने फोन के साथ बांध दिया है, मैंने सोचा क्यों इसे थोड़ा मज़ेदार बनाया जाए। मैं अपने फोन के वॉलपेपर का स्क्रीनशॉट शेयर कर रही हूं और आपका देखने के लिए उत्सुक हूं। आइए, शुरू करते हैं।
Hey guys, since the lockdown has got us all hooked on our phones, I thought why not have some fun with it! I am going to share a screenshot of my phone wallpaper & I am eager to see what's yours. So let's begin! #WhatsOnYourPhone pic.twitter.com/7leQNx72fg— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) April 21, 2020
लॉकडाउन की अवधि को मनोरंजक बनाने के लिए माधुरी कुछ ना कुछ कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी फ़िल्मों के किरदारों की GIF फाइल बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कीं, जिनके ज़रिए लॉकडाउन के दौरान ज़िंदगी को दिखाने की कोशिश की गयी।
Hi guys! I know this lockdown has been difficult & we’re all constantly finding ways to stay positive so here’s something fun.Let’s #GetGiffyWithMD again! I’ll share what I’m doing these days & I’d love to know what you guys do too, so share the same using my GIFs.Let’s get going— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) April 16, 2020
मसलन एक GIF के ज़रिए माधुरी ने घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी।
Me telling everyone not to step out of the house😂 #QuarantineGotMeLike #GetGiffyWithMD pic.twitter.com/9oIAbmLM6O— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) April 16, 2020
हम आपके हैं कौन के एक सीन के ज़रिए माधुरी ने अपने डॉगी के साथ दिन बिताने की भावना को ज़ाहिर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा- कारमेलो के साथ वक़्त बिताते हुए और पूरा दिन खेलते हुए।
Me spending time & playing around with Carmelo all day🐾 #QuarantineGotMeLike #GetGiffyWithMD pic.twitter.com/yC6oLjp53Z— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) April 16, 2020
माधुरी दीक्षित अपने परिवार के साथ सेल्फ़ आइसोलेशन में हैं। माधुरी पिछले साल रिलीज़ हुई फ़िल्म कलंक में नज़र आयी थीं। फ़िल्म में वो संजय दत्त के साथ कई सालों बाद सिल्वर स्क्रीन पर लौटी थीं। इसके अलावा टीवी शोज़ में बतौर जज भी माधुरी नज़र आती रही हैं।