Move to Jagran APP

Coronavirus Lockdown: जूही चावला ने सुनाई आपबीती, पैनडेमिक के बीच लंदन से कैसे पहुंचीं भारत

Coronavirus Lockdown ही छुट्टियां मनाने पहली मार्च को बच्चों जाह्नवी अर्जुन और पति जय मेहता के साथ ऑस्ट्रिया गयी थीं जहां से लंदन आ गयीं। तब तक कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ गया था

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 01 Apr 2020 04:25 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 08:47 AM (IST)
Coronavirus Lockdown: जूही चावला ने सुनाई आपबीती, पैनडेमिक के बीच लंदन से कैसे पहुंचीं भारत
Coronavirus Lockdown: जूही चावला ने सुनाई आपबीती, पैनडेमिक के बीच लंदन से कैसे पहुंचीं भारत

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की वजह से 14 अप्रैल तक पूरे देश में लॉकडाउन है। सभी लोगों को घरों में रहने की एडवाइज़री जारी की गयी है। तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटी इस एडवाइज़री का पालन करते हुए सेल्फ़ आइसोलेशन में चले गये हैं। मगर, कुछ सेलेब्रिटीज़ ऐसे भी हैं, जो देश में लॉकडाउन शुरू होने से पहले कहीं विदेश में थे और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तादाद कम होने से देश वापसी मुश्किल हो गयी थी। ऐसी ही सेलेब्रिटी जूही चावला हैं, जो लंदन में फंस गयी थीं। भारतीय उच्चायोग की मदद से उनकी बमुश्किल भारत वापसी हो सकी।

loksabha election banner

सरकारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए जूही परिवार समेत अपने घर में क्वारंटाइन में हैं। जूही छुट्टियां मनाने पहली मार्च को बच्चों जाह्नवी, अर्जुन और पति जय मेहता के साथ ऑस्ट्रिया गयी थीं, जहां से लंदन आ गयीं, मगर तब तक कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने लगा था। हमारे सहयोगी प्रकाशन मिड-डे से बातचीत में जूही ने बताया- जब हम ऑस्ट्रिया पहुंचे थे तो देश में लॉकडाउन की सुगबुगाहट होने लगी थी। इसलिए हमारे पास विकल्प था कि हम वहीं रहें या तुरंत वापस आ जाएं। ऑस्ट्रिया की ट्रिप पूरी करने के बाद हम लंदन जाने वाले थे। हम लंदन पहले ही चले गये, जहां हमारा फैमिली होम भी है। 

 

View this post on Instagram

Today I'm self Quarantined, not looking anything like this ☝️☝️😂, oil in my hair , no make up , track pants , t - shirt , sitting in my garden, no FOMO , quite happy to be away from all pressure ..!!! 😇

A post shared by Juhi Chawla (@iamjuhichawla) on

मार्च के मध्य तक, लंदन में हालात बिगड़ने लगे थे। लगभग उसी समय, भारतीय सरकार ने भी बाहर से आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी लगाना शुरू कर दिया था। हमारे सामने वापस आने या लंदन में ही रुकने का विकल्प बचा था। फिर हम भारतीय उच्चायोग के पास गये। अधिकारियों ने हमें सुरक्षित भारत पहुंचाने में मदद की। जूही ने बताया कि वो 20 मार्च को भारत लौटीं। तब से ही अपने घर में क्वारंटाइन में हैं। जूही ने लॉकडाउन के दौरान एनजीओ के ज़रिए इससे प्रभावित लोगों की मदद की है। 

बता दें कि बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर भी लंदन से ही भारत आयी थीं, जिसके बाद उन्हें कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कनिका पर आरोप लगा कि वो क्वारंटाइन में जाने के बजाय पार्टी कर रही थीं। कनिका फ़िलहाल लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। कनिका के पांच टेस्ट पॉज़िटिव आ चुके हैं। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.