Move to Jagran APP

Coronavirus: जानें- कनिका कपूर वाली पार्टी में वसुंधरा राजे के अलावा कौन-कौन सी हस्तियां शामिल थीं?

Coronavirus सिंगर कनिका कपूर जिस पार्टी में शामिल हुई थीं उस पार्टी में वसुंधरा राजे और दुष्यंत के अलावा कई हस्तियां शामिल हुई थीं।

By Mohit PareekEdited By: Published: Sat, 21 Mar 2020 10:14 AM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 10:15 AM (IST)
Coronavirus: जानें- कनिका कपूर वाली पार्टी में वसुंधरा राजे के अलावा कौन-कौन सी हस्तियां शामिल थीं?
Coronavirus: जानें- कनिका कपूर वाली पार्टी में वसुंधरा राजे के अलावा कौन-कौन सी हस्तियां शामिल थीं?

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद खबरों में हैं। कनिका कपूर को कोरोना वायरस इंफेक्शन होने की खबर के साथ ही उस पार्टी की भी काफी चर्चा हो रही है, जिसमें कनिका कपूर ने हिस्सा लिया था। इस पार्टी में कनिका के साथ कई राजनीतिक जगत की हस्तियों ने भी शिरकत थी और अब वो सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं।

loksabha election banner

कहां हुई थी पार्टी

यह पार्टी लखनऊ के ताज होटल में हुई थी और यहां कई हस्तियां जमा हुई थीं। हालांकि, कनिका कपूर का मामला सामने आने के साथ ही होटल को अस्थाई समय तक बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह पार्टी 13 मार्च को हुई थी। खबरें ये भी हैं कि कनिका इस पार्टी के अलावा कई और प्रोग्राम में भी शामिल हुई थीं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर उस पार्टी में कौन-कौन सी हस्तियां शामिल थीं...

वसुंधरा राजे- राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस पार्टी में शामिल हुई थीं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। वसुंधरा ने ट्वीट कर लिखा- 'कुछ दिन पहले दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ मैं लखनऊ में एक डिनर पर गई थी। कनिका कपूर, जो कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं, वो भी उस डिनर में बतौर अतिथि मौजूद थीं। सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ़-आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं।'

दुष्यंत सिंह- दुष्यंत सिंह वसुंधरा राजे के बेटे हैं और सांसद भी हैं। वसुंधरा राजे ने ट्वीट में अपने बेटे के पार्टी में होने की बात कही है।

आदिल अहमद- रिपोर्ट्स के अनुसार, आदिल अहमद इंटीरियर डिजाइनर हैं और उस पार्टी में पहुंचे हुए थे।

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह- उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह कोरोना वायरस पॉजिटिव बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए थे।

जय प्रताप सिंह की पत्नी- कनिका के साथ पार्टी में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के साथ उनकी पत्नी भी थीं और अब जय प्रताप सिंह और उनकी पत्नी सेल्फ आइसोलेशन में हैं।

बता दें कि कोरोना वायरस के देशभर में 258 केस सामने आए हैं और इससे 5 लोगों की मौत हो चुकी है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.