Move to Jagran APP

Coronavirus Fight: मदद के लिए आगे आए रजनीकांत, 1000 आर्टिस्ट तक पहुंचाएंगे जरूरत का सामान

Coronavirus Fight रजनीकांत कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद शुरू से कर रहे हैं। वह आर्टिस्ट की मदद के लिए आगे आए हैं।

By Rajat SinghEdited By: Published: Thu, 23 Apr 2020 05:04 PM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2020 05:28 PM (IST)
Coronavirus Fight: मदद के लिए आगे आए रजनीकांत, 1000 आर्टिस्ट तक पहुंचाएंगे जरूरत का सामान
Coronavirus Fight: मदद के लिए आगे आए रजनीकांत, 1000 आर्टिस्ट तक पहुंचाएंगे जरूरत का सामान

 नई दिल्ली, जेएनएन। Coronavirus Fight: कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में लंबे समय से लॉकडाउन चल रहा है। इस वजह से जहां कोरोना के मामलों को कंट्रोल किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ आर्थिक चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। काम बंद होने की वजह से लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में सेलेब्स जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं, जो इस वक्त काफी परेशान हैं। 

loksabha election banner

इन सेलेब्स में से एक हैं साउथ फ़िल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत। रजनीकांत कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद शुरू से कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म एंप्लॉइज़ फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया (FEFSI-Film Employees Federation of South India) को 50 लाख रुपए की मदद की है। इसके बाद एक बार फिर वह आर्टिस्ट की मदद के लिए आगे आए हैं।

इसे भी पढ़ें- दूरदर्शन पर शुरू हुए पुराने शोज, अब ये एक्ट्रेस मांग रही प्रॉफिट में हिस्सा  

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत अब नदीगर संगम के 1000 एक्टर्स को ग्रोसरी का सामान उपलब्ध करा रहे हैं। आपको बता दें कि नदीगर संगम साउथ इंडियन आर्टिस्ट का एसोसिएशन हैं। जिसमें फ़िल्म, टीवी और स्टेज से जुड़े हुए आर्टिस्ट शामिल हैं। रजनीकांत के अलावा इनके कई फैन क्लब भी हैं। यह क्लब्स भी लोगों की मदद कर रहे हैं। कोरोना वायरस के लिए हो रहे राहत कार्य में रजनी के फैन क्लब के लोग शामिल हैं। वे आम लोगों को किराने और अन्य जरूरी सामना पहुंचा रहा हैं।

रजनीकांत के अलावा कई और साउथ इंडियन एक्टर्स लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। आपको बता दें कि प्रकाश राज ने हाल ही में बताया है कि लोगों की मदद करने की वजह से उनकी आर्थिक हालत थोड़ी कमजोर हो गई है। इसके अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी लोगों की मदद कर रहे हैं। शाहरुख ख़ान, सलमान ख़ान, अक्षय कुमार, वरुण धवन, रितिक रोशन समेत कई सेलेब्स जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.