विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Effect: कोरोना वायरस से दुनिया के मनोरंजन जगत को लगा झटका, इन पांच सेलेब्स ने कहा अलविदा

By Rajat SinghEdited By:
Published: Mon, 30 Mar 2020 11:03 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 11:20 AM (IST)

Coronavirus Effect कोरोना वायरस का असर दुनिया भर की फ़िल्म और टीवी इंडस्ट्री पर पड़ा है। ना सिर्फ आर्थिक बल्कि कई सेलेब्स की मौत भी हो चुकी है।

Coronavirus Effect: कोरोना वायरस से दुनिया के मनोरंजन जगत को लगा झटका, इन पांच सेलेब्स ने कहा अलविदा
Coronavirus Effect: कोरोना वायरस से दुनिया के मनोरंजन जगत को लगा झटका, इन पांच सेलेब्स ने कहा अलविदा

नई दिल्ली,जेएनएन। Coronavirus Effect: कोरोना वायरस का असर भारत से पहले ही यूरोपीय देशों पर दिख चुका है। ऐसे में कोविड-19 (Covid-19) का कहर  विदेशी मनोरंजन दुनिया पर पड़ रहा है। कोरोना से प्रभावित होने वाले सेलेब्स की पहली ख़बर ऑस्ट्रेलिया से आई। ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग कर रहे हॉलीवुड के दिग्गज़ एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रिटा संक्रमित पाए गए। हालांकि, दोनों वापस ठीक होकर अमेरिका पहुंच चुके हैं। लेकिन सभी सेलेब्स के साथ ऐसा नहीं हुआ है। कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो इस वायरस को मात नहीं दे पाए। 

जोई डिफ़ी- अमेरिकन सिंगर जोई डिफ़ी की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है। जोई ग्रेमी अवॉर्ड जीतने वाले सिंगर हैं। इस अमेरिकी सिंगर ने 90 के दशक में अपने गानों से धमाल मचा दिया था। जोई की मृत्यु 61 साल की उम्र में हुई है। 

लुकिया बोसे- कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है इटली। इटैलियन एक्ट्रेस लुकिया बोसे भी कोरोना की जंग में जीत हासिल नहीं कर पाईं। 89 वर्षीय लुकिया को दो कल्ट क्लासिक फ़िल्म 'स्टोरी ऑफ़ लव अफ़ेयर' (1950) और 'डेथ ऑफ़ ए क्रिस्टल' (1955) के लिए याद किया जाता है। 

मार्क ब्लम- अमेरिका से मनोरंजन जगत के लिए एक बुरी ख़बर आई। अमेरिकी एक्टर मार्क ब्लम कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इस दुनिया को अलविदा कह गए। सिकिंग सुसान जैसी फ़िल्मों में काम कर चुके मार्क की मौत न्यू यार्क में हुई, जो अमेरिका के कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित शहरों में से एक है। 

टेरेंस मैकनेली- ऐमी अवॉर्ड जीतने वाले अमेरिकी स्क्रीनराइटर टेरेंस मैकनेली भी कोरोना वायरस को मात देने में नाकाम रहे। रोमांस लिखने वाले टेरेंस 81 साल के उम्र में अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में दुनिया को अलिवदा कहा। 

शेफ़ फ्लोइड कार्डोस- अमेरिकन-इंडियन सेलेब्रिटी शेफ़ फ्लोइड कार्डोस भी कोरोना वायरस के शिकार हो गए। मुंबई में पैदा हुए फ्लोइड ना सिर्फ कई रेस्टोरेंट्स के मालिक थे, बल्कि टीवी शोज़ में भी नज़र आ चुके थे। 

(Photo Credit- AP)