Coronavirus Crisis: कोविड-19 के खिलाफ जंग में मदद के लिए आगे आए एक्टर राजकुमार राव, यहां दिया डोनशन
Coronavirus Crisis कोरोना वायरस के खिलाफ़ जंग में मदद के बॉलीवुड भी सामने आया है। इस फेहरिस्त में नया नाम बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव का जुड़ गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Coronavirus Crisis: कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया प्रभावित है। भारत में भी धीरे-धीरे संकट गहराता जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारें बचाव के लिए एक के बाद एक कई फैसले ले रही हैं। इस बीच सरकार ने लोगों से मदद मांगी है। मदद के लिए बॉलीवुड भी सामने आया है। पहले बॉलीवुड की तरफ से उत्साह कुछ कम दिख रहा था। हालांकि, अब सेलेब्स धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। इस फेहरिस्त में नया नाम बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव का जुड़ गया है।
राजकुमार राव ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, 'यह समय एक साथ खड़े होने का और कोराना वायरस के खिलाफ़ प्रशासन की लड़ाई में साथ देने का है। मैंने अपना हिस्सा दे दिया है। जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए पीएम रिलीफ़ फंड,सीएम रिलीफ़ फंड और जोमेटो फीडिंग इंडिया को डोनेट किया है। प्लीज मदद करिए, जितना कर सकते हैं। हमारे देश को हमारी जरूरत है। जय हिंद।'
It’s time to stand together & to help our administration in this fight against Coronavirus. I’ve done my bit..Donated to #PMReliefFund #CMReliefFund and to #ZomatoFeedingIndia to help feed families in need. Please support in whatever way you can. Our Nation Needs Us. Jai Hind🇮🇳❤️— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) March 29, 2020
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पीएम केयर फंड के जरिए आर्थिक रूप से मदद करने की अपील की है। प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद कई सेलेब्स सामने आए हैं। अक्षय कुमार ने बड़ा कदम लेते हुए 25 करोड़ रुपये दान दिए हैं। वहीं, टी-सीरीज़ के मालिक और फ़िल्ममेकर भूषण कुमार ने 11 करोड़ की मदद की है। इनके अलावा कपिल शर्मा, वरुण धवन, रणदीप हुड्डा, कार्तिक आर्यन, अनुष्का शर्मा और मनीष पॉल जैसे एक्टर भी मदद के लिए आगे आ चुके हैं।
25 हजार डेली वेज वर्कर्स की मदद कर रहे हैं सलमान ख़ान
एक तरफ सेलेब्स पीएम और सीएम रिलीफ़ फंड के जरिए लोगों की मदद कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर सलमान ख़ान फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले दैनिक भत्ता कर्मचारियों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने 25 हजार कर्मचारियों का खर्चा उठाने का वादा किया है। इसके अलावा प्रोड्यूसर एसोसियशन भी डेली वेज वर्कर्स की मदद कर रहा है।