Coronavirus Lockdown: कोरोना को लेकर अवेयर हैं जब 3 साल के तैमूर, तो आप भी रखें अपना ध्यान
कोरोना वायरस के बीच तैमूर अली खान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वाायरल हो रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। इस वक्त हर कोई कोरोना वायरस (कोविड-19) से अपनी और अपनी की सुरक्षा करने की हर मुमकिनन कोशिश में में लगा हुआ। ये बीमारी एक दूसरे के संपर्क में अपने की वजह से होती है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले 31 मार्च और अब 21 दिन यानी 14 अप्रेल तक संपूर्ण lockdown कर दिया है। ऐसे में सेलेब्स क्वारंटाइन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच पैपराजी के फेवरेट स्टार किड तैमूर अली खान का भी एक वीडियो चर्चा में बनी हुई है। उनकी इस तस्वीर ने एक बार फिर से फैंस को उनका दिवाना बना दिया है।
तैमूर अली खान की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। उनके फैंस को हमेशा ही उनकी लेटेस्ट तस्वीर और वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच तैमूर का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल पर पसंद किया जा रहा हैै। इस वीडियो तैमूर मास्क पहने नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि छोटे से तैमूर इस दौरान बड़ी ही प्यारी मुस्कान के साथ बिना किसी शैतानी केे शांत होकर अपनी फोटो क्लिक करा रहे हैं। तैमूर की इस तस्वीर को फैंन पेज पर शेयर की गई है। अबतक इसे हजारों लोग देख चुके हैं।
बता दें क्वारंटाइन के दौरान बॉलीवुड के सेलेब्स की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कोई अपने गार्डन में व्यस्त है, तो कोई बर्तन धो रहा है तो कोई झाड़ू-पोछा कर रहा है। वहीं अमिताभ बच्चन ने अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इस बिग बी के अलावा बंगाली एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में वह घर के बाहर सब्जी वालों और बाकी लोगों को मास्क डोनेट करती नजर आ रही हैं।बता दें क्वारंटाइन के दौरान बॉलीवुड के सेलेब्स की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कोई अपने गार्डन में व्यस्त है, तो कोई बर्तन धो रहा है तो कोई झाड़ू-पोछा कर रहा है। वहीं अमिताभ बच्चन ने अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इस बिग बी के अलावा बंगाली एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह घर के बाहर सब्जी वालों और बाकी लोगों को मास्क डोनेट करती नजर आ रही हैं।