Lockdown के बीच शुरू हुआ सनी लियोनी का ये नया शो, जानें समय और डिटेल
लॉकडाउन में सनी लियोनी अपना पूरा टाइम अपनी फैमिली के साथ गुजार रही हैं। हाल ही सनी उनके पति डेनियल और उनके तीनों बच्चों की एक तस्वीर वायरल हुई थी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोनो वायरस के चलते आज पूरा विश्व में हंगामा मचा हुआ है। कोरोना वायरस के चलते न जानें कितने लोगों की जान चलती गई है। सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी कोरोना के मरीजों की संख्या कम होने के बजाए इसके आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। इसके बढ़ते मामले को देखते हुए और लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया गया है।
ऐसे में किसी को भी अपने घर ने बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। वहीं अब सोशल मीडिया ही एक ऐसा जरिया है जिससे सभी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। वहीं स्टार्स भी इसी के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। वहीं अब बॉलीवुड की हॉट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस सनी लियोनी ने लॉकडाउन के बीच इंस्टाग्राम पर अपने चैट शो की शुरुआत की। इस बात की जानकारी खुद सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।
एक्ट्रेस सनी लियोनी के इस शो का नाम 'लॉकडाउन विद सनी' है। 'लॉकडाउन विद सनी' शो का पोस्टर सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस शो में सनी लियोनी को कई हस्तियों के साथ बातचीत करते हुए देखा जाएगा।
View this post on Instagram
आपको बात दें सनी के शो 'लॉकडाउन विद सनी' में उनके साथ बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी और मंदाना करीमी भी शामिल हैं। पहले एपिसोड के लिए उन्होंने यूट्यूब सेंसेशन अनीशा दीक्षित को अपने ऑनलाइन मेहमान के रूप में बुलाएंगी।
'लॉकडाउन विद सनी' शो के पोस्टर को शेयर करते हुए सनी ने कहा, 'इंस्टा पर हमारे प्रशंसकों और लोगों के साथ मस्ती करने का यह आइडिया मेरा था। यह ऑनलाइन मेहमानों के साथ हल्की फुल्की बातचीत पर आधारित मजेदार चैट शो है।'
View this post on Instagram
आपको बात दें कि लॉकडाउन में सनी लियोनी अपना पूरा टाइम अपनी फैमिली के साथ गुजार रही हैं।हाल ही सनी, उनके पति डेनियल और उनके तीनों बच्चों की एक तस्वीर वायरल हो रही थीं इस तस्वीर में सभी ने मास्क लगाया हुआ था।